Capricorn Monthly Horoscope May 2026: पैसे कमाने का मिलेगा मौका, मकर राशि वालों को महिला बॉस की आलोचना से बचना होगा

Capricorn horoscope May 2026: मकर राशि के जातकों को मई महीने में करियर में सतर्कता बतरने की जरूरत है. जातकों को ऑफिस में भूलकर भी महिला बॉस की आलोचना नहीं करनी है. अगर ऐसा करते हैं तो नुकसान उठाने के लिए तैयार रहें. जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. मकर राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है.

Capricorn Monthly horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

मकर राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिला-जुला रहने वाला है. कुछ मामलों में अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं. लेकिन कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में 14 मई तक हालात अनुकूल रहेंगे. उसके बाद स्थितियां कमजोर होंगी. हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत नकारात्मक नहीं होगा. अगर आपकी बॉस महिला है तो गलती से भी उनकी आलोचना ना करें. उनसे विवाद से बचना होगा. आर्थिक लिहाज से यह समय जातकों को आत्मनिर्भर बनाएगा. जातकों की सेहत भी अच्छी रहेगी. प्रेम को लेकर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

महिला बॉस की ना करें आलोचना-
करियर के लिहाज से महीने का पहला भाग ज्यादा अनुकूल दिख रहा है. 14 मई तक शुक्र की स्थिति मजबूत रहने से नौकरी और व्यापार से जुड़े फैसले लाभदायक हो सकते हैं. इस दौरान लिए गए फैसले आगे चलकर पॉजिटिव नतीजे देंगे. हालांकि 14 मई के बाद शुक्र के कमजोर होने से कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को खासकर महिला सहकर्मियों और बॉस के साथ व्यवहार में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आय में हो सकती है बढ़ोतरी-
आर्थिक लिहाज से भी यह महीना मिला-जुला रहेगा. 11 मई तक मंगल की स्थिति लाभकारी रहने से आय में वृद्धि और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. लेकिन इसके बाद लाभ में कमी हो सकती है. जातकों के लिए गैर-जरूरी खर्च बढ़ सकता है. जातकों को बचत पर फोकस करना चाहिए.

सेहत अच्छी रहेगी-
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी जरूरी है. महीने के दूसरे भाग में गले या नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है.

रिश्तों में मजबूती आएगी-
14 मई तक का समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अनुकूल रहेगा. इस दौरान रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लेकिन इसके बाद कुछ मतभेद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. विवाहित जीवन में भी दूसरे भाग में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

मई महीने का उपाय-
मई महीने में मकर राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जिससे आपका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा. जातकों को अपनी क्षमता के मुताबिक जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. उनको भोजन कराना चाहिए. लड़कियों को मखाना खीर खिलाएं. इसके साथ ही गाय की सेवा करें.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED