Advertisement

Capricorn Monthly Horoscope October 2026: अपनी योजना सही लोगों से करें शेयर, कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना?

Capricorn horoscope October 2026: मकर राशि के जातकों की अक्टूबर महीने में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि हर मुलाकात को के बाद फौरन योजना ना बनाएं. धैर्य के नतीजे धीरे-धीरे दिखाई देंगे. इस महीने जीवनसाथी के साथ जातकों का तालमेल बेहतर होगा. जातकों को करियर को लेकर योजना को सही लोगों के साथ शेयर करना चाहिए.

Monthly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ होने वाला है. इस महीने जातकों को करियर में पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे. ऑफिस में सीनियर को जातक के काम में समझ दिख सकती है. जातकों को सलाह दी जाती है कि योजना को सही व्यक्ति से साझा करें. जातकों का तालमेल जीवनसाथी से बेहतर रहेगा. साथी की सलाह घर और बचत दोनों को संभाल सकती है. जातकों को इस महीने अनिश्चित निवेश से बचना होगा. सेहत और फैमिली के लिए पैसे बचाने होंगे. जातकों को देर रात तक फोन चलाने से बचने की सलाह दी जाती है.

सेहत को लेकर रहें सतर्क-
मकर राशि के जातकों को अक्टूबर महीने में सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. भोजन में अनियमितता से असुविधा हो सकती है. जातकों को देर रात तक फोन चलाने से बचना होगा. अगर समस्या ज्यादा होती है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. काम को नींद और भोजन पर हावी ना होने दें. 

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?
जातकों को इस महीने अनिश्चित निवेश से बचना होगा. जातकों को फैमिली और सेहत के लिए पैसे बचाने होंगे. जीवनसाथी से बात करें, क्योंकि उनके व्यावहारिक सुझाव से बचत में मदद मिलेगी. किसी भी जोखिम भरी योजना पर काम करने से बचें. इस महीने खर्च को कंट्रोल करें. बचत पर फोकस करें. 

करियर के लिए पॉजिटिव समय-
ऑफिस में जातकों को जटिल कामों में आपकी समझ को सीनियर्स देख पाएंगे. जातकों को सही इंसान को अपनी योजना साझा करने की सलाह दी जाती है. रिसर्च और संपर्क से योजना को कामयाब बनाने में मदद मिलेगी. अगर जातक पुरानी गलती को पहचानकर काम करेंगे तो नई उपलब्धि मिल सकती है. 

ऑफिस का तनाव घर में न लाएं-
जातकों को ऑफिस का तनाव घर लाने के बचना होगा. इससे घर में शांति रहेगी. जीवनसाथी और बच्चों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे. ये समय हर बात पर फैसला लेने से बेहतर एक-दूसरे को समझने के लिए है. कोई पुरानी उम्मीद या अधूरी बातचीत फिर सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement