Weekly Horoscope Sagittarius 11-17 May 2026: घर में शुभ कार्यक्रम संभव, बढ़ सकता है खर्च, बिगड़ सकती है आर्थिक हालत

Sagittarius Weekly Horoscope 11 May to 17 May 2026: धनु राशि के जातकों को करियर में पॉजिटिव रहने वाला है. वो नई शुरुआत कर सकते हैं. इस हफ्ते जातकों के घर में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. इसकी वजह से जातकों का खर्च बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.

Weekly Horoscope Sagittarius 11-17 May 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

11 मई से 17 मई 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की सेहत बहुत अच्छी रहेगी. जातकों को व्यायाम करने और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. जातकों की फैमिली में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. जातकों को इसके लिए धन खर्च करना पड़ सकता है. इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. जातक कुछ नया शुरू करने की दिशा में काम करेंगे. विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए शुभ समय है.

अच्छी रहेगी सेहत-
इस हफ्ता स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है. जातकों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी दिक्कत से राहत मिल सकती है. योग, व्यायाम और संतुलित खानपान का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपके शरीर को ऊर्जा देने का काम करेगा. ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा.

जातकों को खर्च बढ़ सकता है-
ये हफ्ता जातकों के लिए आर्थिक मामलों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है. फैमिली में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है. जिसपर जातक का धन खर्च हो सकता है. इसकी वजह से जातक की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इससे जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है. अगर जातक गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करते हैं तो फैमिली भी नाराज हो सकती है. माता-पिता इसको लेकर सवाल-जवाब कर सकते हैं.

करियर में पॉजिटिव नतीजे-
धनु राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार को लेकर ये हफ्ता पॉजिटिव रहने वाला है. जातक इस हफ्ते पुराने अनुभवों को आधार बनाकर नई शुरुआत कर सकते हैं. जातकों की भविष्य को लेकर रणनीति सफल हो सकती है. सीनियर से सलाह जातकों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

स्टूडेंट्स के लिए शुभ समय-
धनु राशि के स्टूडेंट्स के लिए ये हफ्ता शुभ रहने वाला है. छात्रों को सफलता मिल सकती है. जातक जितनी मेहनत करेगा, उसका उतना ही फल मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. अगर कोई जातक विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो उनके लिए अनुकूल समय है. जातक को पसंदीदा कॉलेज में दाखिला मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED