Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 17-23 August 2026: करियर में मिलेगा भाग्य का साथ, जातकों के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Sagittarius Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2026: धनु राशि के जातकों को करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जातकों को इसका लाभ उठाना चाहिए. इस हफ्ते जातक खुद के लिए समय निकालेंगे और आराम करेंगे. अगर जातक समझदारी से काम करते हैं तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. लेकिन जातकों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना होगा.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातक खुद को ज्यादा समय देंगे. जातक बिजी टाइम में से आराम के कुछ समय निकाल पाएंगे. अगर जातक इस हफ्ते समझदारी से काम लेंगे तो ज्यादा पैसा कमा सकते हैं. इसके लिए प्लान बनाकर काम करना होगा. जातकों की गंदा लाइफस्टाइल घरवालों में चर्चा का विषय रहेगा. जातकों की फैमिली तनाव का माहौल रहेगा. हालांकि जातकों को इस हफ्ते भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जिसकी वजह से करियर में अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है.

खुद के लिए निकालेंगे समय-
धनु राशि के जातक इस हफ्ते खुद के लिए समय निकालेंगे. जातक व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालेंगे और आराम करेंगे. यह समय जातकों को मानसिक आराम देने वाला होगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कुछ समय पैदल चलने की आदत डालें. इससे जातक की शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी.

समझदारी से कमा पाएंगे अतिरिक्त धन-
जातक इस हफ्ते अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. हालांकि इसके लिए जातकों को समझदारी से काम लेना होगा. अगर जातक प्लानिंग के तहत काम करेंगे तो उनको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है. इसके लिए जातकों को अपने समय और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा. जातकों को निवेश या पैसों से जुड़े किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचना होगा.

व्यक्तिगत स्वच्छता का फोकस करना होगा-
जातकों को इस हफ्ते व्यक्तिगत स्वच्छता पर फोकस करना होगा. जातकों को साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा. फैमिली में जातकों की गंदी लाइफस्टाइल की चर्चा होगी. घर के सदस्य जातकों को साफ-सफाई को लेकर सलाह दे सकते हैं. इसकी वजह से फैमिली में तनाव हो सकता है. जातकों को सलाह दी जाती है कि घरवालों की बातों पर बहस करने की बजाय उसे समझने की कोशिश करें और दिनचर्या में बदलाव करें.

करियर में भाग्य का मिलेगा साथ-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को करियर में भाग्य का साथ मिलेगा. इससे जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है. उनके लिए ये समय काफी अनुकूल है. इसको लेकर उनको गुड न्यूज मिल सकती है. जातकों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement