Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 19 October to 25 October 2026: पार्टनरशिप में नए प्रोजेक्ट से होगा फायदा, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope 19 October to 25 October 2026: धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते लंबे समय से फंसे पैसे मिल सकते हैं. जातकों को इस हफ्ते फैमिली के दूसरे सदस्यों की जरूरतों का ध्यान देना होगा. इस हफ्ते जातक पार्टनरशिप में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सुधार होगा. अगर यात्रा पर जाना चाहते हैं तो मेडिकल जांच जरूर करवा लें. जातकों को लंबे समय से फंसे पैसे वापस मिल जाएंगे. जातकों को इस हफ्ते फैमिली की जरूरतों पर फोकस करना चाहिए. जातक इस हफ्ते पार्टनरशिप में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. इससे जातक और पार्टनर दोनों को फायदा होगा. 

सेहत में होगा सुधार-
धनु राशि के जातकों की सेहत में इस हफ्ते काफी सुधार होगा. जातकों को सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा. जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. अगर किसी वजह से यात्रा करना जरूरी है तो इससे पहले मेडिकल जांच जरूर कराना चाहिए, ताकि सफर के दौरान कोई दिक्कत ना हो.
 
लंबे समय से लटका पैसा वापस मिलेगा-
आर्थिक मामलों में ये हफ्ता राहत लेकर आ सकता है. अगर आपका काफी पैसा लंबे समय से मुआवजे या कर्ज के रूप में अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. इससे आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है. हालांकि पैसों से जुड़े किसी भी फैसले में सावधानी बरतना जरूरी होगा.

फैमिली की जरूरतों का दें ध्यान-
इस हफ्ते जातकों केवल अपनी जरूरतों के बारे में सोचने के बजाय परिवार के दूसरे सदस्यों की जरूरतों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. घर के सदस्यों की जरूरतों को समझना होगा और उनका सहयोग करना होगा. इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला घर में बेहतर तालमेल बनाए रखने में मदद कर सकता है.

पार्टनरशिप में कारोबार से फायदा-
कारोबार और करियर के लिहाज से भी यह हफ्ता महत्वपूर्ण हो सकता है. जातकों के लिए पार्टनरशिप में नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल समय है. इससे आपको और आपके पार्टनर को लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि किसी के साथ व्यावसायिक साझेदारी करने से पहले उसकी कार्यशैली और योजनाओं को समझना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement