Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 24-30 August 2026: जातकों की बढ़ेगी लोकप्रियता, जाने कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Sagittarius Weekly Horoscope 24 August to 30 August 2026: धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते खुद को फिट रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करनी होगी. जातक इस हफ्ते निवेश को लेकर फैसले ले सकते हैं. जातकों की स्वभाव उनकी लोकप्रियता बढ़ाएगा. जातकों को इस हफ्ते कोई नया कारोबार शुरू करने या व्यावसायिक साझेदारी से बचने की सलाह दी जाती है.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों को आर्थिक फैसले लेने में आने वाली समस्याओं से निजात पाने में सफलता मिलेगी. समाज में जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा. अपने स्वभाव की वजह से जातक की लोकप्रियता बढ़ेगी. जातकों को इस हफ्ते कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए. जातकों को कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार करना होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसका नुकसान भविष्य में हो सकता है. छात्रों को मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

फिट रहने के लिए करना होगा फोकस-
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज पर फोकस करना होगा. जातकों को खेलकूद, व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा, जो सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा. व्यस्त दिनचर्या में से सेहत के लिए समय निकालना ही होगा. अगर जातक रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो वो हमेशा ऊर्जावान और सेहतमंद रहेंगे. 

आर्थिक दिक्कतें होंगी दूर-
इस हफ्ते जातकों की आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी. इस हफ्ते पैसों से जुड़े फैसलों में आने वाली परेशानियां दूर होंगी. जातक अगर किसी निवेश या वित्तीय योजना पर विचार कर रहे हैं तो आपको सोच-समझकर निर्णय लेने का मौका मिलेगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है. इस हफ्ते जातकों को धन लाभ भी हो सकता है. हालांकि निवेश से पहले पूरी तरह से जानकारी लेना जरूरी है.

लोकप्रियता बढ़ेगी-
धनु राशि के जातकों की लोकप्रियता इस हफ्ते बढ़ेगी. जातकों का हंसमुख और मजाकिया स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा. सामाजिक समारोहों और मेल-मुलाकात के दौरान आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है. समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना है.

कारोबार में बरतें सावधानी-
जातकों को कार्यक्षेत्र और कारोबार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इस सप्ताह किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने या किसी के साथ नई बिजनेस पार्टनरशिप में प्रवेश करने से बचें. कोई भी फैसला लेने से पहले भविष्य में उसके असर के बारे में जरूर सोच-विचार लें. अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में नुकसान हो सकता है. वहीं छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement