Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 26 October-1 November 2026: एक्स्ट्रा पैसे कमाने के मिलेंगे मौके, लंबी यात्रा से बचें, कैसे रहेगा अगला हफ्ता?

Sagittarius Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से ये हफ्ता शुभ रहने वाला है. किसी अपने की सलाह से एक्स्ट्रा पैसे कमाने का मौके मिलेंगे. इस हफ्ते जातकों की सेहत भी अच्छी रहेगी. जातकों सो लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा. हालांकि जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. अगर यात्रा जरूरी है तो मेडिकल सलाह जरूर लें. इस हफ्ते जातकों को आर्थिक फायदा होगा. किसी अपने की सलाह से जातकों को इस हफ्ते एक्स्ट्रा पैसा कमाने के मौके मिलेंगे. इसकी वजह से जातक के घर में खुशी का माहौल रहेगा. इस हफ्ते जातक फैमिली पर दिल खोलकर खर्च करते नजर आएंगे. करियर में जातकों को रुकावटों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए जातकों को खुद को शांत रखने की सलाह दी जाती है.

लंबी यात्रा से बचने की सलाह-
इस हफ्ते जातकों की सेहत में सुधार होगा. जातक की मानसिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. इसके बावजूद आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है. अगर किसी जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़े, तो उससे पहले मेडिकल सलाह जरूर लें. जातकों को सेहत को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनानी चाहिए.

बढ़ सकती है आमदनी-
ये हफ्ता जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से बेहतर है. इस दौरान धन बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में आपको अपने प्रयासों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देनी चाहिए. इस समय जातकों को आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. उनकी सलाह से आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिल सकता है. इससे न केवल आपकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि आपका मन भी खुश रहेगा. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने पर जातक परिवार के सदस्यों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं. उनके लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं.

करियर में आ सकती हैं बाधाएं-
आर्थिक मामलों में अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद पेशेवर जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कई तरह की बाधाएं सामने आ सकती हैं, जिनसे बाहर निकलना आपके लिए आसान नहीं होगा. कामकाज के दौरान परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं और किसी समस्या का समाधान खोजने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है. ऐसे में सप्ताह की शुरुआत से ही खुद को शांत रखने की कोशिश करें. किसी भी मुश्किल परिस्थिति में जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं. धैर्य और समझदारी के साथ समस्याओं का सामना करने से आपको बेहतर समाधान खोजने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement