Weekly Horoscope Sagittarius 27 July-2 August 2026: फैमिली में हो सकता है शुभ काम, गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल की जरूरत

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: धनु राशि के जातकों की फैमिली में कोई शुभ काम हो सकता है. इस हफ्ते जातकों का खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए जातकों को गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है. जातक इस हफ्ते कोई बड़ा लक्ष्य तय कर सकते हैं और उसके लिए काम करेंगे. हालांकि जातकों को सलाह दी जाती है कि अगर उसमें सफलता नहीं मिलती है तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है. अपनी कमियों में सुधार करके आगे बढ़ने की जरूरत है.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों को थकान के कामों से कुछ समय निकालकर फैमिली और दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताने की जरूरत है. इस हफ्ते जातकों का ज्यादा पैसा खर्च होगा. जिसकी वजह से जातकों को पैसों की कमी महसूस होगी. जातकों को स्ट्रेटजी बनाकर पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है. फैमिली में कोई शुभ काम हो सकता है. जातक इस हफ्ते कोई बड़ा गोल सेट करेंगे. जो जातक दूसरी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनको मौका मिल सकता है.

काम और आराम में संतुलन जरूरी-
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते काम और आराम में संतुलन बनाना होगा. जातकों को भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय आराम करने के लिए निकालना होगा. परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है. इससे जातक एनर्जेटिक महसूस करेंगे. जातकों की कार्यक्षमता बेहतर होगी. इस हफ्ते जातकों की प्राथमिकता सेहत होनी चाहिए.

हो सकते हैं ज्यादा पैसे खर्च-
जातकों को इस हफ्ते आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा. जातकों का खर्च इस हफ्ते बढ़ सकता है. अचानक कोई खर्च आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. जातकों को पैसों की कमी महसूस हो सकती है. जातकों को इस हफ्ते वित्तीय योजना बनाकर काम करना होगा. गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है.

घर में शुभ समाचार मिल सकता है-
इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. परिवार में विवाह, बच्चे के जन्मदिन या कोई उत्सव हो सकता है. इसको लेकर फैमिली में खुशनुमा माहौल रहेगा. हर कोई खुश रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ जातक के संबंध बेहतर होंगे,

कोई बड़ा लक्ष्य तय कर सकते हैं-
जातक इस हफ्ते करियर में कोई बड़ा लक्ष्य तय कर सकते हैं. जातक अपने भविष्य को लेकर पहले से अधिक महत्वाकांक्षी हो सकते हैं और नई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करेंगे. जातकों को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. अगर नतीजे जातक के मन मुताबिक नहीं आएंगे तो निराशा भी हो सकती है. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि निराश ना हों, अपनी कमियों में सुधार करें और आगे बढ़ें. सफलता जरूरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED