28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि हेल्दी और फिट रहेंगे. हालांकि जातकों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यात्रा थकाने वाली हो सकती है. जातक इस हफ्ते घर या नई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. घर में बड़ों से इसमें सहयोग भी मिलेगा. जातक घर का जरूरी सामान खरीदेंगे, जिससे फैमिली मेंबर काफी खुश नजर आएंगे.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में पॉजिटिव बदलाव आएगा. जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आमदनी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से घर-परिवार की जरूरी चीजें खरीदना आपके लिए आसान हो सकता है. घर में जरूरी चीजों को खरीदने से फैमिली मेंबर खुश रहेंगे. उनकी खुशी देखकर जातकों को काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा.
घर खरीदने पर कर सकते हैं विचार-
जातक इस हफ्ते घर खरीदने या नई गाड़ी खरीदने को लेकर विचार सकते हैं. इसको लेकर जातक परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ बातचीत कर सकते हैं. इसको लेकर फैमिली के बड़े सदस्यों का समर्थन भी मिलेगा. अगर जातकों को इसमें आर्थिक मदद की जरूरत होगी तो फैमिली मेंबर जातकों की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं. बड़े-बुजुर्गों की सलाह महत्वपूर्ण होगी.
वाणी पर रखना होगा कंट्रोल-
जातकों को इस हफ्ते वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. जातक इस हफ्ते ऑफिस में कठोर भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसकी वजह से ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से विवाद हो सकता है. इससे जातक की छवि खराब होगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी नहीं मिलेगा. जातकों को ऑफिस में संयमित भाषा के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है.
विदेश जाने का सपना हो सकता है पूरा-
जो छात्रा विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं, उनका सपना इस हफ्ते पूरा हो सकता है. फैशन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहने के संकेत हैं. उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के मौके मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: