Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 5-11 October 2026: एक्स्ट्रा पैसे कमाने का मिलेगा मौका, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope 5 October to 11 October 2026: धनु राशि के जो जातक साझेदारी में कारोबार करते हैं तो उनको फायदा होगा. इस हफ्ते जातकों को एक्स्ट्रा पैसे कमाने का मौका मिलेगा. हालांकि फैमिली की जरूरतों को पूरा करने में नाकामी हाथ लगेगी. जातकों को सेहत अच्छी रखने के लिए योग और एक्सरसाइज पर फोकस करना होगा.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. इस हफ्ते खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. जातकों को मसालेदार खाने से बचना होगा. जातकों को प्लान बनाकर काम करना होगा, इससे एक्स्ट्रा पैसा कमाने का मौका मिलेगा. इस हफ्ते जातकों को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है. जातक इस हफ्ते घर के किसी सदस्य की डिमांड को पूरी करने में नाकाम रहेंगे. बिजनेस करने वाले जातकों को इस हफ्ते फायदा होगा.

सेहत को रहें सतर्क-
इस हफ्ते जातकों की सेहत पहले के मुकाबले थोड़ा कमजोर रहेगा. जातकों को खानपान को लेकर थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है. मसालेदार और बहुत तीखा भोजन करने से बचना होगा. इसके साथ ही दिनचर्या में योग और एक्सरसाइज को शामिल करना होगा. इससे खुद को फिट रखने में मदद मिलेगी. सेहत को इग्नोर करना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

सही रणनीति से फायदा-
इस हफ्ते जातकों को समझदारी और सही रणनीति के तहत काम करने की सलाह दी जाती है. इससे जातकों को धन कमाने के मौके मिलेंगे. जातकों को योजना बनाकर काम करना होगा. जातकों को सावधान किया जाता है कि बिना सोचे-समझे किसी आर्थिक गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए. इससे नुकसान हो सकता है.

फैमिली पर आर्थिक तंगी का असर-
इस हफ्ते आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं. इसका असर फैमिली पर भी पड़ सकता है. ऐसा संभव है कि फैमिली का कोई सदस्य आपसे किसी चीज की मांग करे और आप उसे पूरी नहीं कर पाएं. ऐसे में जातकों को खुद को तनाव नहीं देना है. जातकों को फैमिली के सदस्यों के साथ स्थिति पर बात करनी होगी. बातचीत से समस्या सॉल्व हो सकती है.

साझेदारी में बिजनेस करना फायदेमंद- 
अगर जातक साझेदारी में कारोबार करते हैं तो उनके लिए ये हफ्ता काफी फायदेमंद साबित होगा. जातकों को पिछले नुकसान से भरपाई का मौका मिल सकता है. करियर और कारोबार के लिहाज से भी यह अवधि बेहतर साबित हो सकती है. इस दौरान आपकी मुलाकात कई प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जिनसे भविष्य में कारोबारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement