Weekly Horoscope Sagittarius 6-12 July 2026: धनु राशि के लिए ये हफ्ता जबरदस्त रहेगा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Sagittarius eekly Horoscope 6 July to 12 July 2026: धनु राशि के जातकों के के लिए ये हफ्ता काफी बेहतर रहने वाले हैं. करियर में कई नए मौके मिल सकते हैं. आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे. सेहत भी अच्छी रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा फायदा हो सकता है. घर की समस्याएं दूर होंगी.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. इस हफ्ते जातकों का मानसिक सेहत भी अच्छी रहेगी. आर्थिक लिहाज से भी ये हफ्ता बेहतर रहेगा. जातकों को कई मौके भी मिलेंगे. जिसकी वजह से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. इस हफ्ते फैमिली की सभी बाधाएं दूर होंगी. जातकों के आसपास पॉजिटिव माहौल रहेगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा काम करने से पहले बड़ों से सलाह जरूर लें.

सेहत के लिए अच्छा रहेगा समय-
इस हफ्ते सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है. जातक इस हफ्ते पहले के मुकाबले ज्यादा ऊर्जावान और मानसिक तौर पर अधिक सशक्त रहेंगे. इस दौरान आप उन लोगों से दूरी बनाए रखना पसंद करेंगे, जो तनाव या मानसिक परेशानी का कारण बनते हैं. यही निर्णय आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा. पॉजिटिव सोच से जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

आर्थिक क्षेत्र में रहेगा फायदेमंद-
जातकों के लिए ये हफ्ता आर्थिक लिहाज से काफी बेहतर रहने वाला है. आय बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आएगी और बचत बढ़ाने में भी सफलता मिल सकती है. अगर जातक कोई निवेश करना चाहते हैं तो यह समय सोच-विचार कर आगे बढ़ने का है. सही फैसले से भविष्य में लाभ हो सकता है.

घर की समस्याएं दूर होंगी-
इस हफ्ते जातकों की घर की समस्याएं दूर होंगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. फैमिली में अच्छा तालमेल रहेगा. पिता की तबीयत कुछ समय के लिए खराब रह सकती है, लेकिन उसमें सुधार भी जल्द ही होगा. इसकी वजह से जातकों को पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. जिससे पारिवारिक रिश्ते काफी मजबूत होंगे.

करियर में मिलेगी सफलता-
जातकों को इस हफ्ते करियर में सफलता मिल सकती है. अगर जातकों ने कोई निवेश किया है तो उससे लाभ इस हफ्ते मिल सकता है. अगर जातक कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो जातकों को किसी एक्सपर्ट या अनुभवी से सलाह जरूर लेनी चाहिए. इससे सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED