Advertisement

Weekly Horoscope Sagittarius 7-13 September 2026: करियर में रहेगा पॉजिटिव माहौल, दोस्तों के साथ कर सकते हैं मौज, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope 7 September to 13 September 2026: धनु राशि के जातकों के लिए करियर में माहौल पॉजिटिव रहेगा. ऑफिस में जातकों को फायदा हो सकता है. जातकों का खर्च बढ़ सकता है. जातक दोस्तों के साथ पार्टी प्लान कर सकते हैं. जातकों को दूसरों से बात करते समय शालीनता का परिचय देना होगा.

Sagittarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातक मानसिक तौर पर अस्थिर महसूस होंगे. जातकों को दूसरों से बात करते समय शालीनता का ध्यान रखना होगा. जातकों को इस हफ्ते ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है. जातक दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बना सकते हैं. कुछ जातकों की छोटी बहनों को मनचाही नौकरी मिल सकती है. जिसकी वजह से फैमिली की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इसके साथ ही जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है.

मानसिक तनाव हो सकता है-
इस हफ्ते जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा. दूसरे से बात करते समय शालीनता दिखानी होगी. सभी लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें. छोटी सी गलती जातकों को छवि खराब कर सकती है और गैर-जरूरी तनाव हो सकता है.

खर्च पर रखें कंट्रोल-
घर से दूर रहकर नौकरी या पढ़ाई करने वाले जातकों को इस हफ्ते अत्याधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है. अचानक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी अप्रत्याशित योजना के कारण आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. हो सकता है कि जातक इस हफ्ते दोस्तों के साथ पार्टी प्लान कर सकते हैं. जातकों को सलाह दी जाती है कि बजट को ध्यान में रखकर पार्टी का प्लान बनाएं.
 
फैमिली के लिए मिल सकती है गुड न्यूज- 
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते गुड न्यूज मिल सकती है. कुछ जातकों की छोटी बहन को उसकी पसंद की नौकरी मिलने की संभावना है. बहन की सफलता से घर-परिवार में खुशी और समृद्धि का माहौल बन सकता है. इसका जश्न मनाने के लिए जात पिकनिक प्लान कर सकते हैं. फैमिली के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे.

करियर के लिहाज से पॉजिटिव समय-
ये हफ्ता जातकों के करियर के लिहाज से काफी सकारात्मक रहने वाला है. नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है. उनकी सैलरी बढ़ सकती है. अपनी मेहनत, अनुशासन और समझदारी के साथ काम करने पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. ऑफिस में माहौल जातकों के पक्ष में रहेगा. जातकों को किसी भी स्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा और सहयोगियों से संतुलित व्यवहार करना होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement