9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों के लिए की पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं. जातक की सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है. जिसके कारण जातक खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों को गैर-जरूरी खर्चों से बचना होगा. ऑफिस में ये हफ्ता एनर्जी से भरपूर रहेगा. इस हफ्ते वे बाधाएं दूर हो जाएंगी, जिसकी वजह से कुछ समय से आप परेशान हैं.
ऊर्जावान महसूस करेंगे जातक-
जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. जातक की सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है. जिसके कारण जातक खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे. लंबे समय से चली आ रही थकान या मानसिक दबाव में भी कमी देखने को मिल सकती है. यही वजह है कि इस सप्ताह आपका स्वभाव ज्यादा खुशमिजाज रहेगा और आप अपने आसपास के लोगों के साथ खुलकर हंसी-मजाक करते नजर आएंगे.
फिजूलखर्च से बचना होगा-
जातकों को आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. किसी करीबी मित्र से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है, हालांकि इसके साथ ही अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाना बेहद जरूरी होगा. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा. बजट को संतुलित रखने से जातकों को फायदा हो सकता है. फिजूल की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना होगा.
ऑफिस में अच्छा समय रहेगा-
कार्यस्थल और करियर के लिहाज से यह सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहेगा. जातक हर काम को उत्साह के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे, हालांकि किसी छोटी-मोटी परेशानी के कारण आपका मूड अचानक खराब हो सकता है. इसका असर पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है, जहां आपका व्यवहार थोड़ा रूखा लग सकता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि गुस्से पर कंट्रोल रखें और बातचीत के जरिए माहौल को हल्का बनाए रखें.
हर बाधा होगी दूर-
जातकों के लिए अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ समय से जो बाधाएं आपके कामों में रुकावट डाल रही थीं, वे धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी. अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा. हालांकि काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन जातकों की योजनाएं उनको हर चुनौती से बाहर निकालने में मदद करेंगी.
छात्रों को सलाह-
शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह राहत भरा साबित हो सकता है. पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि इस सकारात्मक समय का पूरा फायदा उठाएं. पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद को भी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहे.
ये भी पढ़ें: