9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातक कोर्ट के लंबित किसी मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इससे परिवार में माहौल अशांत हो सकता है. जातक इस हफ्ते आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं. इस दौरान दूसरों को उधार दिया धन वापस मिल सकता है. जातक नए प्रोजेक्ट में पैस लगा सकते हैं. जातक इस हफ्ते फैमिली के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. इस हफ्ते जातकों को जीवनसाथी के साथ बातचीत करना बहुत मुश्किल भरा हो सकता है. छात्रों के लिए अनुकूल समय है. हालांकि छात्रों को टीचर से सहयोग लेना पड़ेगा.
चिंतित हो सकते हैं जातक-
इस हफ्ते जातक चिंतित रह सकते हैं. इसके पीछे की वजह कोर्ट में लंबित कोई मामला हो सकता है. इसको लेकर फैमिली में भी माहौल अशांत रह सकता है. हालांकि जातकों को सलाह दी जाती है कि ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. चिंता करने से घबराहट बढ़ सकती है.
आर्थिक मामलों में मिलेगी राहत-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में कुछ राहत देने वाली साबित हो सकती है. इस हफ्ते पैसा बचाने का मौका मिल सकता है. जिन लोगों ने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, उन्हें इस दौरान वह पैसा वापस मिलने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ लोग अपने नए प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं.
फैमिली के साथ बिताएंगे अच्छा समय-
ये हफ्ता परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा साबित हो सकता है. जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे. फैमिली के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. जातकों का फैमिली के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा.
पार्टनरशिप के लिए चुनौतीपूर्ण समय-
साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए ये हफ्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अपने पार्टनर के साथ संवाद स्थापित करना कठिन हो सकता है और मतभेद हो सकते हैं. अगर जातक कारोबार को बढ़ावा चाहते हैं तो अंहकार को किनार रखना होगा और पार्टनर के साथ मतभेदों को दूर करना होगा.
छात्रों के लिए पॉजिटिव संकेत-
जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है. ऐसे में छात्रों को अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा. जातकों को किसी भी तरह से शॉर्टकट नहीं अपनाने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: