कुंभ मासिक राशिफल जून 2022 : कुंभ राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, प्रेम संबंध गहराएंगे

कुंभ राशि जून 2022 राशिफल: आर्थिक मामले में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ अवसर लेकर आने वाला है. द्वितीय भाव में बृहस्पति के साथ उच्च राशि के शुक्र के युक्त होने से आपको फायदा होगा. आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है.

कुंभ जून माह राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST
  • व्यापार में मुनाफा होगा
  • बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा

कुंभ राशि वालों के लिए जून माह मिला-जुला साबित होने वाला है. जिस हिसाब से ग्रहों की चाल बदल रही है आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र के मामले में भी आप व्यस्त रहेंगे. व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें.अगर घर परिवार की कोई समस्या चल रही है तो जल्द इससे निपटने में सफल होंगे. निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. शनि का दर्शन करते रहें, कृपा हमेशा बनी रहेगी.

शिक्षा और करियर
छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा और बच्चे टीवा-कंप्यूटर में खोए रहेंगे. इस कारण मां-बाप से डांट सुनने को मिल सकती है या हो सकता है थोड़ी बहस भी हो जाए. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे हालांकि इस पर ध्यान देने की वजह से अच्छे मौके आपके हाथ से निकल भी सकते हैं. सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नए मौके खुलेंगे. इस माह भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे. 

आर्थिक
आर्थिक मामले में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ अवसर लेकर आने वाला है. द्वितीय भाव में बृहस्पति के साथ उच्च राशि के शुक्र के युक्त होने से आपको फायदा होगा. आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है. इस माह आप कारोबार को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. नौकरी कर रहे हैं तो आपको नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

स्वास्थ्य
इस माह आपको शारीरिक रूप से नहीं लेकिन कुछ मानसिक चिंताएं हो सकती हैं. ऐसे में अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें और बड़ों का परामर्श लेकर ही कोई काम आरंभ करें. सुबह के समय योगऔर प्राणायाम करें अच्छा महसूस करेंगे. 

प्रेम और विवाह
कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. बुध ग्रह के चतुर्थ भाव में होने से आपको फायदा होगा. गर्लफ्रेंड से लगाव महसूस करेंगे और प्रेम संबंध और गहराएंगे. गर्लफ्रेंड के सामने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा. हालांकि शादी शुदा लोगों के रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. कोशिश करें और पत्नी को पूरा समय दें और उन्हें अपने प्यार का अहसास कराएं.

उपाय
रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान लगाएं. इससे आपको अच्छी नींद आएगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे. 
हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. 
घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को भोजन करवाएं और पक्षियों को दाना-पानी डालें.
शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं.

 

Read more!

RECOMMENDED