कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा. स्वस्थ रहने के लिए नियमित रुप से योग और व्यायाम करते रहें. घर-परिवार में ज्यादा समय बिताने से खुशहाली आएगी. व्यापार में लाभ होगा. छात्रों को इस ज्यादा मेहनत करने की जरुर है. ऑफिस में किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, वर्ना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
सेहत
चंद्र राशि से छठे भाव में शनि मौजूद होने के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति आपका समर्पण कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में कारगर रहेगा. ऐसे में योग और व्यायाम में कमी न आने दें और जितना हो सके हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें. परिवार के बच्चों का खास ख्याल रखें, क्योकि मॉनसून के मौसम में वह मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते है.
व्यापार
इस सप्ताह कई कारोबारी अपने व्यापारिक उद्यम को नई दिशा देने पर विचार कर सकते हैं. हालाँकि, अभी बहुत अधिक जोखिम लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिए किसी भी बदलाव से संबंधित निर्णय लेते समय आपको विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य होगा.
परिवार और जीवनसाथी
इस सप्ताह आपके पिता के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव होंगे और आप घरेलू मुद्दों पर चर्चा करते हुए समय बिताते नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने के प्रयास करें, इससे आपके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे.
शिक्षा
चंद्र राशि के संबंध में बुध के ग्यारहवें घर में मौजूद होने के कारण कन्या राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह कई संभावित उपलब्धियों का संकेत दे रहा है क्योंकि अवधि अत्यधिक अनुकूल रहने वाली है और आपको अपार सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा मिलेगी. इस समय शिक्षा पर पूरा फोक्स करें.
उपाय: "ओम नमो भगवते वासुदेवाय" का प्रतिदिन 41 बार जाप करें.