Cancer Weekly Horoscope 19-25 December 2022: वाहन चलाने में बरतें सावधानी, इस सप्ताह कर्क वाले रखें इन बातों का ध्यान

Kark Saptahik Rashifal: कर्क वालों के लिए ये सप्ताह (19-25 दिसंबर 2022) उतार चढ़ाव से भरा रहेगा. कर्क राशि के जातक इस हफ्ते वाहन बहुत ध्यान से चलाएं. कर्क राशि के जातकों के लिए 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक का समय कैसा रहेगा, और डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 19 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST
  • वाहन सावधानी से चलाएं
  • काफी दौड़ भाग और व्यस्तता बढ़ेगी

कर्क राशि वाले इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें. काफी दौड़ भाग और व्यस्तता बढ़ेगी. किसी भी निर्णय को लेकर जल्दबाजी करने से बचें. सप्ताह के मध्य में करियर में लाभ के योग हैं. सप्ताह के अंत तक धन की समस्या दूर हो जायेगी.

कर्क राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
कर्क वाले इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं. इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के माध्यम से कोई बड़ा लाभ मिलेगा. घर के खराब या अशांत वातावरण के कारण इस सप्ताह आपका मन उदास हो सकता है. ऐसे में इस समय आपका उठाया हुआ एक गलत कदम पारिवारिक माहौल को और तनावपूर्ण बना सकता है. इसलिए अपनी ओर से कोई भी गलत काम करने से बचें. गुरु के नवम भाव में चंद्र राशि के संबंध में होने और गुरु के चंद्र राशि को प्रभावित करने के कारण इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी इच्छा के अनुसार कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस बात की संभावना है कि आपकी योजनाओं और रणनीतियों के कारण आपको दूसरों से प्रशंसा मिल सकती है. इससे आपको दूसरों पर एक अनूठी छाप छोड़ने में मदद मिलेगी और हर कोई इससे प्रेरणा लेना चाहेगा. 

उपाय
अगर आप चाहते हैं कि पूरा सप्ताह अच्छा भला बीते तो प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें और तुलसी जी की सेवा करें. शुक्रवार का दिन इस सप्ताह आपके लिये उत्तम होगा.

 

Read more!

RECOMMENDED