Leo March 2026 horoscope: सिंह राशि के जीवन में आएगा किसी खास व्यक्ति का साथ, जानें क्या- क्या रखनी होगी सावधानी

जानें कैसा होने वाला है सिंह राशि वालों का पूरा महीना.

Leo march 2026 Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

मार्च 2026 का महीना सिंह राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है. इस महीने कामकाज, पैसों और रिश्तों से जुड़े कई मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ जगहों पर सावधानी बरतने की भी जरूरत रहेगी. सही फैसले और धैर्य से आप इस महीने अच्छा लाभ पा सकते हैं.

करियर और व्यपार
महीने की शुरुआत में काम से जुड़े कुछ छोटे-मोटे रुकावटें आ सकती हैं. किसी काम में देरी हो सकती है या योजना के मुताबिक चीजें आगे नहीं बढ़ेंगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. धीरे-धीरे स्थितियां सुधरेंगी और आपके काम की रफ्तार बढ़ेगी. ऑफिस में आपके काम की सराहना भी हो सकती है.

कुछ लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है, खासकर वे लोग जो लंबे समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा, लेकिन कागजी काम पूरे और सही तरीके से रखें, खासकर अगर विदेशी ग्राहकों से काम जुड़ा हो. ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें और किसी पर जल्दी भरोसा न करें. सोच-समझकर ही कोई फैसला लें.

पैसा और आर्थिक स्थिति
मार्च का महीना पैसों के मामले में अच्छा रहने की संभावना है. आय के एक से ज्यादा स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें. वाहन चलाते समय भी सावधान रहें, नहीं तो चालान या जुर्माना भरना पड़ सकता है.

प्यार और रिश्ते
इस महीने रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. परिवार और करीबी लोगों के साथ आपका संबंध पहले से बेहतर हो सकता है. आप अपने रिश्तों को ज्यादा समझदारी से निभाने की कोशिश करेंगे. 
जो महिलाएं अभी अविवाहित हैं, उनकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है. यह मुलाकात आगे चलकर खास रिश्ता भी बन सकती है.

शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में समझदारी और धैर्य बनाए रखना होगा. छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने से बचें और किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखल न देने दें. आपसी बातचीत से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा. कोई बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के इलाज या दवा पर खर्च हो सकता है. इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें. समय पर खाना खाएं और पर्याप्त आराम लें, इससे आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED