सितंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. एक तरफ करियर में नई जिम्मेदारियां और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ काम को लेकर कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. ग्रहों की स्थिति के चलते इस महीने जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
करियर में मेहनत के बाद मिलेगा फायदा
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर की शुरुआत काम के मामले में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रह सकती है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अपनी बात या आइडिया रखने का मौका भी मिलेगा. हालांकि काम की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक न रहने और मेहनत के बावजूद तुरंत पहचान न मिलने जैसी स्थिति बन सकती है. ऐसे में परेशान न हों और धैर्य बनाए रखें.
2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिससे सहकर्मियों और प्रोफेशनल संपर्कों के साथ बातचीत बेहतर हो सकती है. 7 सितंबर से बुध का गोचर काम से जुड़े कागजों और योजनाओं को ध्यान से देखने का संकेत देता है. वहीं 26 सितंबर के लोगों से सहयोग और फायदा मिल सकता है.
कारोबार में संभलकर लें फैसला
कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह महीना पूरी तरह आसान नहीं कहा जा सकता. प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और कुछ काम उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ने में समय ले सकते हैं. इसलिए किसी नए सौदे या साझेदारी को जल्दबाजी में तय करने से बचना बेहतर रहेगा.
पैसों के मामले में बनाएं बजट
आर्थिक स्थिति को लेकर सितंबर में संभावनाएं अच्छी हैं, लेकिन खर्चों पर नजर रखें. महीने की शुरुआत में घर, यात्रा, पढ़ाई या दूसरी जरूरतों पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है.
7 सितंबर के बाद आय, खर्च और बचत से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने का समय रहेगा. वहीं 17 सितंबर के बाद बचत और भविष्य की आर्थिक योजना पर ध्यान बढ़ सकता है. किसी भी निवेश में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.
प्रेम और रिश्तों में बढ़ेगी बातचीत
रिश्तों के मामले में सितंबर का महीना बातचीत और समझ बढ़ाने वाला हो सकता है. 2 सितंबर से शुक्र का गोचर रिश्तों में संवाद और मेल-जोल को बेहतर करने में मदद कर सकता है. अविवाहित लोगों के लिए भी नए संपर्क बनने की संभावना बताई गई है. हालांकि रिश्तों में जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने से बचना होगा. शादीशुदा लोगों के लिए आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर करने का मौका मिल सकता है.
सेहत में रूटीन का रखें ध्यान
महीने की शुरुआत में ऊर्जा और उत्साह अच्छा रह सकता है. लेकिन 18 सितंबर को मंगल के कर्क राशि में प्रवेश के बाद मानसिक तनाव, बेचैनी या आराम में कमी महसूस हो सकती है. ऐसे में नींद, खान-पान और रोजमर्रा की दिनचर्या को नजरअंदाज न करें. काम के साथ शरीर को आराम देना भी जरूरी रहेगा.
ये भी पढ़ें