सिंह राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर का सप्ताह थोड़ा सोच-संभलकर आगे बढ़ने वाला होगा. इस दौरान रिश्तों, करियर और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करेंगे तो बड़ी उलझन में फंस सकते हैं. हालांकि धीरज रखेंगे और संभलकर चलेंगे तो फायदा मिलेगा. वहीं ग्रहों की स्थिति बाता रही है कि अगर थोड़ा सोच-समझकर काम पर ध्यान देंगे, तो ये सप्ताह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आपका फोकस भी बढ़ता रहेगा.
करियर में फैसले सोच-समझकर लें
नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों को करियर से जुड़े फैसलों में सावधानी रखनी होगी. काम में अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय किसी बड़े कदम से पहले अच्छी प्लानिंग करने का है. सप्ताह के दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो जल्दबाजी न करें.
पैसों के मामले में खर्च संभालें
इस सप्ताह सिंह राशि वालों को अपने खर्चों पर नजर रखनी होगी. किसी ऐसी चीज पर पैसा खर्च करने से बचना होगा. खासकर उन चीजों पर पैसे खर्च न करें, जिसकी जरूरत फिलहाल नहीं है. खासकर किसी बड़े फैसले या पेशेवर मौके को देखकर तुरंत आर्थिक निवेश करने के बजाय पहले पूरी स्थिति को पहले समझ लें.
रिश्तों में जल्दबाजी न करें
इस सप्ताह कभी-कभी आपको खुद में सिमटे रहने या अकेलापन महसूस होने की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में अपने करीबी लोगों से बातचीत बंद न करें. प्रेम और निजी रिश्तों में कोई बड़ा फैसला तुरंत लेने के बजाय सामने वाले की बात समझने और स्थिति को थोड़ा समय देकर ही कोई फैसला करें.
बुधवार के बाद काम पर बढ़ेगा फोकस
30 सितंबर को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जिससे काम, जिम्मेदारियों और प्रोफेशनल छवि से जुड़े मामलों पर जातकों का ध्यान बढ़ सकता है. लगातार मेहनत और अपने काम को समय पर पूरा करने से आपको फायदा मिल सकता है. 2 अक्टूबर के बाद लोगों से संपर्क और प्रोफेशनल नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
3 अक्टूबर को शुक्र की चाल बदलेगी
3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इसका असर प्रेम, धन, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. सिंह राशि वालों के लिए यह समय पुरानी इच्छाओं और रिश्तों को नए नजरिए से देखने का मौका दे सकता है. जातकों को पूरे सप्ताह संभलकर चलने वाला होगा. ध्यान से फैसला लेंगे तो परेशानियों से बचे रहेंगे.
ये भी पढ़ें