Advertisement

leo Weekly Horoscope (5- 11 October 2026): क्या कोर्ट कचरी से मिलेगी राहत? पिता से कैसा रहेगा रिश्ता!... जाने इस सप्ताह का पूरा राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 5 से 11 अक्टूबर का सप्ताह काफी खास रहने वाला है. इस दौरान जातकों के अंदर आत्मबल बढ़ेगा और उन्हें नए-नए मौके भी प्राप्त होंगे. कई मामलों में खुद पर भरोसा बढ़ेगा और आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा. हालांकि आर्थिक मामलों में इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

Leo Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

सिंह राशि के जातकों का ये सप्ताह काफी खास जाने वाला है. अंदर से आत्मबल बढ़ेगा और नए-नए मौके भी प्राप्त होंगे. हालांकि, जातकों को आर्थिक मामले में काफी सावधान रहने की जरूरत होगी. खर्चे बढ़ेंगे और हाथ तंग रहेगा. लोगों से सावधान रहें. कुछ कलीग्स आगे आने वाले समय में रास्ते का कांटा बनते नजर आएंगे. इस सप्ताह आपके पिता का सहयोग मिलेगा और उनकी राय ध्यान से सुनें. जिन भी जातकों का कोई केस चल रहा है, इस सप्ताह.... खास रहने वाला है. मुश्किलों से बचने के लिए नीचे दिए गए उपाय को अपना सकते हैं.

खर्चे बढ़ेंगे, पैसों की दिक्कत रहेगी
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रह सकती है. खर्चे बढ़ेंगे और हाथ तंग रहेगा. पैसों की दिक्कत बनी रह सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. हालांकि सप्ताह के आखिरी में स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है. आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे दूर होगी और जो समस्याएं बनी हुई थीं, उनका समाधान निकल सकता है.

लोगों से संभलकर रहें
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. कुछ ऐसे लोग भी सामने आ सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके रास्ते का कांटा बनते नजर आएंगे. इसलिए हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. अगर किसी जरूरी मामले में कोई निर्णय लेना हो तो जल्दबाजी न करें. कोई भी फैसला लेने से पहले किसी भरोसेमंद इंसान की सलाह जरूर लें. इससे गलत निर्णय लेने से बचने में मदद मिल सकती है.

पिता का मिलेगा पूरा सहयोग
सप्ताह के दौरान सिंह राशि के जातकों को पिता का सहयोग मिलेगा. किसी जरूरी मामले में उनकी राय आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. इसलिए पिता जो भी सलाह दें, उसे ध्यान से सुनें और उनकी बात को नजरअंदाज न करें. जिन सिंह राशि के जातकों का कोई केस चल रहा है, उनके लिए भी यह सप्ताह राहत लेकर आ सकता है. इस सप्ताह फैसला उनके पक्ष में आने की संभावना है. ऐसे में कानूनी मामलों को लेकर चल रही चिंता कुछ कम हो सकती है.

सिंह राशि वालों का उपाय
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सूर्य देवता को रोज जल अर्पित करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही गायत्री मंत्र का 5 बार जाप जरूर करें. यह उपाय नियमित रूप से करेंगे तो मुश्किलों से बचे रहेंगे. जीवन की सारी समस्या दूर होती जाएगी. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement