Leo 13 to 19 April 2026 horoscope: सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, लेकिन सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने की नौबत? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जानें कैसा रहेगा सिंह राशि वालों को पूरा सप्ताह, मिलेगी पावर लेकिन जवान पर नियंत्रण रखने की भी है जरूरत.

Leo Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

सिंह राशि का जातकों के लिए आने वाला हफ्ता ऊर्जा से भरा रहने वाला है. इस सप्ताह आप खुद शक्तिशाली महसूस करेंगे, लेकिन जीवन में परिवर्तन भी आएंगे, जिसके दौरान नए काम शुरू करने, सीखने और ट्रैवल से जुड़े अवसर मिलेंगे.  14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से आपकी नवीं भाव सक्रिय होगी, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में तेज में बढ़ोतरी होगी.

करियर
आपके करियर में इस सप्ताह सफ्तार और बदलाव आएंगे, जिसकी परिस्थितियां बनती दिख रही हैं. इसका मतलब है कि बिजनेस में कोई बड़ा पोजिटिव बदलाव लाने वाला है और करियर में नया मौका मिलने वाला है. यह ऐसा समय है जब सही दिशा में लिया फैसला आपकी प्रोफेशनल लाइफ को नई ऊंचाई तक ले जा सकता है.

प्यार और रिश्ते
इस समय आपके पार्टन और आपके बीच रोमांस और उत्साह बनी रहेगी. रिश्तों में गहराई आएगी और पार्टनर से कनेक्शन मजबूत होगा. बातचीत में सुधार आएगी, लेकिन अपने टोन का ध्यान रखें ताकि किसी प्रिय व्यक्ति की भावनाएं आहत न हों.

सेहत
इस सप्ताह आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन फालतू में चिंता न करें वरना पूरे सप्ताह सिर में दर्द बना रह सकता है. अगर ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इस सप्ताह आपके BP में उतार-चढ़ाव आती रहेगी. लेकिन इसे नजरंदाज न करें क्योंकि अगर सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो बात अस्पताल के दर्शन हो सकते हैं.


सलाह
अपना काम करते रहें लेकिन फालतू में टेंशन न लें. साथ ही अवसरों को नजरंदाज भी न करें. कोशिश करें कि सारे काम समय पर पूरे हो. अपनी जवान पर भी कंट्रोल रखें, नहीं तो परिवार और प्रियजन से अनबन हो सकती है.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED