Advertisement

Capricorn Weekly Horoscope 05-11 June 2023: दफ्तर में मकर राशि वालों को मिलेगी तरक्की, परिवार का मिलेगा सहयोग

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा और आपको अच्छे परिणाम इस सप्ताह मिलेंगे.

Capricorn Weekly Horoscope (मकर साप्ताहिक राशिफल)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST
  • गलती स्वीकारने से कम होंगी परेशानियां
  • दफ्तर में अच्छा रहेगा समय

मकर राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह (5-11 जून 2023) शुभ परिणाम आने वाले हैं. इस सप्ताह मकर राशि को लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. वहीं, मकर राशि के जो जातक आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें इस सप्ताह आपको अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. इससे आपको जीवन की सभी चुनौतियों से पार पाने में मदद मिलेगी. 

गलती स्वीकारने से कम होंगी परेशानियां
मकर राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें. पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह किसी कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आपको अपनी गलती को स्वीकार करनी चाहिए. इससे आप सबका दिल जीत लेंगे. 

दफ्तर में अच्छा रहेगा समय
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगी. इससे आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे और अपने सीनियर्स और बॉस को संतुष्ट कर पाएंगे. साथ ही आपके भविष्य में तरक्की के भी आसार हैं. इस राशि के छात्र इस सप्ताह कड़ी मेहनत करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे, जिससे उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इसलिए इस समय का सबसे अच्छा फायदा उठाते हुए आपको पूरी तरह से तन-मन-धन से पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. 

उपाय- प्रतिदिन 11 बार “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” का जाप करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement