11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातक अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी सेहत ठीक नहीं रहेगी. इस हफ्ते पुराने निवेश की वजह से जातकों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. जिसकी वजह से जातक निवेश के लिए कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं. पारिवारिक जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे. घर में नन्हा मेहमान आ सकता है. फैमिली में खुशहाली आएगी. जातकों को भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
सेहत रह सकती है खराब-
इस हफ्ते जातकों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी. उनको दवाइयां लेनी पड़ सकती हैं. इसकी वजह से जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. जातक इसकी वजह से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे. इसलिए जातकों अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. जातकों को पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है.
पुराने निवेश से लाभ-
ये हफ्ता आर्थिक लिहाज से बेहतर रहने वाला है. पहले किए गए निवेश से आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसमें पैतृक संपत्ति, जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी या बीमा पॉलिसी जैसे पुराने निवेश शामिल हैं. जातक इन पैसों को अच्छी जगह निवेश करने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं का आकलन करना जरूरी होगा. सोच-समझकर बनाई गई वित्तीय योजना भविष्य में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद कर सकती है.
परिवार में खुशहाली-
इस हफ्ते जातकों को परिवार की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है. संतान के जन्म का योग बनने से परिवार में खुशियां और समृद्धि आने के संकेत हैं. इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और उत्साह बढ़ सकता है. इस हफ्ते जातकों को अपने भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. जातक इस हफ्ते कामकाज से समय निकालेंगे और छुट्टी का लुफ्त उठाएंगे. हालांकि जातकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि परिवार को समय देने के चक्कर में ऑफिस का काम प्रभावित ना हो. इससे ऑफिस में जातक की निगेटिव छवि बनेगी.
ये भी पढ़ें: