Advertisement

Weekly Horoscope Capricorn 14-20 September 2026: फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा संभव, करियर में रहें सावधान

Weekly Horoscope Capricorn 14 September to 20 September 2026: मकर राशि के जातक फैमिली के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. फैमिली की उचित देखभाल से जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा. जातकों को करियर में अहम फैसले लेते समय सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि करियर में लाभ मिलने की संभावना है.

Weekly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को सेहत में सुधार हो सकता है. फैमिली की उचित देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार होगा. ये हफ्ता आर्थिक लिहाज से बेहतर रहने वाला है. जातकों को भूमि संबंधी कानूनी मामलों में जीत मिलेगी. इस हफ्ते जातक माता-पिता के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. जो छात्र उच्च शिक्षा की सोच रहे हैं, उनके लिए ये हफ्ता गुड न्यूज लेकर आएगा.

सेहत में होगा सुधार-
मकर राशि के जातकों की सेहत में इस हफ्ते सुधार हो सकता है. जो जातक पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में डॉक्टर की मेहनत और फैमिली की उचित देखभाल की वजह से सुधार देखने को मिलेगा. सेहत से संबंधित लंबी समस्या का समाधान हो सकता है. जातकों को सलाह दी जाती है कि बीमारी की सूरत में डॉक्टर से ही सलाह लें.

कानूनी मामलों में मिल सकती है जीत-
मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अनुकूल नतीजे मिलेंगे. ये हफ्ता जातकों के लिए गुड न्यूज लेकर आ सकता है. धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. खासतौर पर जमीन या संपत्ति से जुड़े कानूनी मामलों में आपको राहत मिल सकती है. लंबे समय से चल रहे किसी विवाद में आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है.

धार्मिक यात्रा का प्लान-
इस हफ्ते जातकों की मां को लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से राहत मिल सकती है. उनकी सेहत में सुधार होगा. इसके बाद जातक उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे. माता-पिता के स्वास्थ्य में बेहतरी देखकर परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं. हालांकि इस दौरान माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

करियर के लिहाज से बेहतर-
ये हफ्ता करियर के लिहाज से बेतहर है. करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. लेकिन आपको महत्वपूर्ण फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. कामकाज में सब कुछ ठीक होता देखकर आप भावनात्मक होकर कोई निर्णय न लें. व्यावहारिक सोच और भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए सप्ताह का मध्य भाग बेहद अनुकूल रह सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement