18 मई से 24 मई 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव और आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. जातक इस हफ्ते निराश और बेचैन महसूस करेंगे. जीवनसाथी या प्रेमी के विवाद हो सकता है. फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिससे घर में तनाव हो सकता है. जातकों को ऑफिस में सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है.
जातकों को हो सकता है तनाव-
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जिससे जातक मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. घर-परिवार के मुद्दों और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के दबाव से बेचैनी बढ़ेगी. जातक निराश महसूस करेंगे. लेकिन जातक अपनी भावनाओं को दूसरों से छिपाने की कोशिश करेंगे. लेकिन जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है.
आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव-
इस हफ्ते जातकों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इसका असर वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी देखने को मिलेगा. खर्चों को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह से जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. फिजूलखर्ची को लेकर दोनों के बीच बहस हो सकती है.
करियर में चुनौतियां-
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में दबाव बढ़ सकता है. ऑफिस में किसी काम को लेकर सीनियर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. किसी पुराने काम में लापरवाही को लेकर बॉस नाराज हो सकते हैं. ऐसे में कर्मचारियों को हर काम पूरी ईमानदारी और सावधानी से करने की सलाह दी जाती है. छोटी-सी गलती भी आलोचना का कारण बन सकती है.
छात्रों को बरतनी होगी सावधानी-
मकर राशि के छात्रों के लिए यह हफ्ता मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, पार्टियों और मनोरंजन की गतिविधियों में अधिक समय बिताने के कारण पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है. इसका असर आने वाले समय में पड़ेगा. छात्रों को पढ़ाई और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाना होगा. इससे भविष्य में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: