Weekly Horoscope Capricorn 2-8 February 2026: अचानक मिल सकता है धन, फैमिली सदस्य की कर सकते हैं मदद

Weekly Horoscope Capricorn 2 February to 8 February 2026: मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते अचानक धन मिल सकता है. इसकी वजह से जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. जातक इस हफ्ते फैमिली के किसी सदस्य की आर्थिक मदद कर सकते हैं.

Capricorn Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को पिछले हफ्ते सेहत पर की गई मेहनत का फल मिलेगा. जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. इस हफ्ते अचानक धन मिल सकता है. जातक इस हफ्ते फैमिली के किसी सदस्य की आर्थिक मदद का फैसला ले सकते हैं. इस हफ्ते जातक सामाजिक समारोहों में हिस्सा ले सकते हैं. जिसमें बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है.

सेहत के मामले में रहेंगे भाग्यशाली-
मकर राशि के जातकों की सेहत इस हफ्ते अच्छी रहेगी. पिछले सप्ताह बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपने जो मेहनत की थी, उसका फल इस सप्ताह मिलेगा. कम मेहनत से ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी. इस दौरान स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे. 

अचानक मिलेगा धन-
जातकों को इस हफ्ते अचानक धन लाभ हो सकता है. इससे जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती मिलेगी. जातक इस हफ्ते फैमिली के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का फैसला कर सकते हैं. इससे जातक को मान-सम्मान मिलेगा.

सामाजिक गतिविधियों में लेंगे हिस्सा-
इस हफ्ते जातक प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के बीच अपनी पहचान बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की कोशिश करेंगे. इसके लिए उनको अच्छे मौके मिलेंगे. इस हफ्ते दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता कई पॉजिटिव नतीजे आएंगे.

जल्दबाजी में काम कर सकते हैं जातक-
जातक इस हफ्ते जल्दबाजी में काम कर सकते हैं. लेकिन जातकों को सावधानी बरतनी होगी. जब तक काम पूरा ना हो जाए, तब तक दस्तावेज सीनियर को ना सौंपें. जातकों को हर दस्तावेज की दोबारा जांच करनी चाहिए. इस हफ्ते कई जातक घरेलू कामों में योगदान देंगे. छात्रों को माता-पिता से तारीफ मिलेगी. लेकिन छात्रों को अपनी शिक्षा को लेकर घमंड नहीं पालना है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED