Weekly Horoscope Capricorn 2-8 March 2026: करियर में मिलेंगे मौके, सेहत को लेकर रहें सतर्क

Weekly Horoscope Capricorn 2 March to 8 March 2026: मकर राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. जातकों के लिए आर्थिक क्षेत्र में पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. हालांकि जातकों को सेहत के लिए सतर्क रहने की जरूरत है.

Capricorn weekly horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

2 मार्च से 8 मार्च 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को करियर में तरक्की से संकेत हैं. हालांकि सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. जातकों को रिश्तों को सुधारने के लिए धैर्य से काम लेना जरूरी है. हाल ही में पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है.

सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं-
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. अचानक तबीयत खराब हो सकती है. जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों से संपर्क करें. लापरवाही बरतने पर अस्पताल जाना पड़ सकता है. 
 
आर्थिक क्षेत्र में पॉजिटिव संकेत-
मकर राशि के लिए आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान आय के नए स्रोत बनने या रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. कई लोगों को अपने लंबित बिल और कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है. हालांकि आर्थिक सुधार के बावजूद किसी को उधार देने या बड़ी रकम निवेश करने से बचने की सलाह दी जा रही है. सोच-समझकर लिया गया निर्णय ही भविष्य में लाभदायक साबित होगा.

मानसिक दबाव में रह सकते हैं जातक-
जातकों को इस हफ्ते फैमिली से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. इससे जातकों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है. महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है. ऐसे में रिश्तों को सुधारने के लिए संवाद बनाए रखना और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा. निरंतर प्रयास से संबंधों में मधुरता लौट सकती है.

करियर में मिलेगा अवसर-
करियर के लिहाज से यह सप्ताह खास रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. वहीं उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं. हाल ही में पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED