Advertisement

Weekly Horoscope Capricorn 2-8 November 2026: करियर में रहें सतर्क, फिजूलखर्ची से बचें... कैसा रहेगा हफ्ता?

Weekly Horoscope Capricorn 2 November to 8 November 2026: मकर राशि के जातकों को करियर में सतर्कता बरतनी होगी. जातकों के आलस्य का फायदा विरोधी उठा सकते है. इस हफ्ते मोटापा का असर दिख सकता है. जातकों को सोच-समझकर पैसा खर्च करना होगा.

Weekly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को मोटापा की समस्या हो सकती है. जातकों को योग और एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है. जातकों को पैसों का सही इस्तेमाल करना होगा. कोई करीबी दोस्त जातकों की पैसों से मदद कर सकता है. जातकों के लिए ये हफ्ता खुशियों से भरा रहेगा. जातक इस हफ्ते दुश्मनों को नजरअंदाज करेंगे.

मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज की सलाह-
इस हफ्ते जातकों को वजन बढ़ने से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जातकों को अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष फोकस करना होगा. नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. तली-भुनी चीजों से दूर रहना होगा. संतुलित खानपान जरूरी है.

सोच-समझकर करें खर्च-
जातकों को इस हफ्ते आर्थिक मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस दौरान गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना होगा और पैसे का सही इस्तेमाल करना होगा. कोई करीबी दोस्त जातकों की आर्थिक मदद कर सकता है. दोस्त से मिलने वाली मदद का इस्तेमाल भी समझदारी से करना होगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी न लें. 

परिवार में खुशियों का माहौल-
पारिवारिक जीवन के लिहाज से ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा. घर के कई सदस्य आपको खुश रखने और माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. परिवार के लोगों के इस व्यवहार को देखकर आपके मन में भी उनके प्रति सकारात्मक भाव आएंगे. आप भी घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करेंगे.

ऑफिस में लापरवाही से बचें-
नौकरी और करियर के मामले में इस हफ्ते आपको विशेष सतर्कता बरतनी होगी. आलस्य के कारण आप कुछ महत्वपूर्ण परिस्थितियों का सही आकलन करने में चूक सकते हैं. इसका फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं. संभव है कि आप अनजाने में अपने प्रतिद्वंद्वियों को नजरअंदाज कर दें और वे ऑफिस में आपके खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार कर लें. किसी भी तरह के काम को टालने से बचना होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement