Capricorn Weekly Horoscope 21- 27 November 2022: मकर राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगी आय

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे. किसी भी मौके को अपने हाथ से न जाने दें और सकारात्मक रहकर अपने काम करें.

मकर साप्ताहिक राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 18 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST
  • आय में होगी बढ़ोतरी 
  • परिवार में बनी रहेगी शांति

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (21-27 नवंबर 2022) मिलाजुला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलने से आपकी सेहत में सुधार होगा. इस सप्ताह कोई लंबी यात्रा करने से बचें ताकि आपके स्वास्थ्य पर गलत असर न पड़े. साथ ही, मकर राशि के जो जातक मार्केटिंग, सेल्स आदि क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं, वे अपने लक्ष्य को समय पर पूरा कर पाएंगे. 

आय में होगी बढ़ोतरी 
इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे. साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी और उनका भाग्य अनुकूल रहेगा. इसलिए मकर राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि इस मौके को जाने न दें और इसका फायदा उठाएं. 

परिवार में बनी रहेगी शांति
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के घर में मेहमानों के आने के आसार हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण में शांति आएगी. इस दौरान घर पर स्वादिष्ट भोजन बनेगा. साथ ही शाम का अधिकांश समय मेहमानों के साथ बीतेगा. हालांकि, नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते दफ्तर के चक्कर लगाने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र की राजनीति में फंसने से बचें. यदि आप राजनीति या समाज सेवा की पढ़ाई कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा. 

 

Read more!

RECOMMENDED