21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को फैमिली की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. इस हफ्ते जातक अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा बचा पाएंगे. अगर जमीन या संपत्ति को लेकर कोई मामला कोर्ट में है तो इस हफ्ते फैसला जातक के पक्ष में आ सकता है. जातकों को कोई बड़ा फैसला लेने से पहले फैमिली के बड़ों सदस्यों से सलाह जरूर लेनी चाहिए. ये हफ्ता करियर के लिहाज से सामान्य से बेहतर रहने वाला है.
फैमिली की सेहत का रखें ध्यान-
इस हफ्ते जातकों को फैमिली की सेहत का ध्यान रखना होगा. परिवार के किसी सदस्य को पुरानी बीमारी से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इसका असर घर के माहौल के साथ-साथ आपकी दिनचर्या और दूसरे महत्वपूर्ण कामों पर भी पड़ सकता है. जातकों को सलाह दी जाती है कि सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें और कोई दिक्कत होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.
माता-पिता की सेहत में सुधार-
इस हफ्ते जातकों के माता-पिता की सेहत में सुधार होगा. पिछले समय में उनकी सेहत पर खर्च होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा बच सकता है. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि उनकी देखभाल में कोई कमी ना बरतें. परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेकर फैसले लेने से परिस्थितियों को बेहतर बताया जा सकता है.
जातक के हक में आ सकता है विवाद का फैसला-
अगर जातकों का जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो इस हफ्ते फैसला आ सकता है और ये फैसला जातक के पक्ष में आ सकता है. हालांकि जातकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे मामलों में जल्दबाजी ना करें और फैमिली के बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें. कानूनी प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेजों को भी ध्यान से पूरा करें.
करियर के लिए खास होगा हफ्ता-
जातकों के लिए ये हफ्ता करियर के लिहाज से सामान्य से बेहतर होगा. अगर जातक मेहनत करेंगे तो उनको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे. इस दौरान आपको काम से जुड़े कई नए अवसर मिल सकते हैं. जातकों को इन अवसरों को पहचानना होगा और मेहनत करने से आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
पढ़ाई को लेकर रहें सावधान-
छात्रों के लिए भी यह सप्ताह सावधानी बरतने वाला है. जल्दबाजी में अपनी किताबें या कोर्स से जुड़े नोट्स कहीं रखकर भूलने की संभावना है. बाद में इन्हें ढूंढने में परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: