28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को फालतू खर्च को कंट्रोल करने की जरूरत है. इसके लिए जातकों को पैसों को लेकर सही स्ट्रेटजी बनानी होगी. इस हफ्ते जातकों की मुलाकात कई अहम लोगों से हो सकती है. जातकों को इस मौके का सही फायदे उठाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे जातकों का परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. जातकों को इस हफ्ते कई मौके भी मिल सकते हैं, जो पहले नहीं मिलते थे. जातकों को इस हफ्ते सेहत पर खास ध्यान देना होगा.
खर्चीला होगा ये हफ्ता-
जातकों के लिए ये हफ्ता खर्चीला साबित होगा. जातकों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के खर्च करने पड़ सकते हैं. लगातार होने वाले खर्चों के कारण कुछ समय के लिए पैसों की कमी महसूस हो सकती है. जातकों को पैसों को लेकर स्ट्रेटजी बनाने की सलाह दी जाती है. अगर जातक प्लानिंग करके खर्च करेंगे तो समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. सोच-समझकर ही धन खर्च करें. इससे जातक गैर-जरूरी खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं.
प्रभावशाली लोगों से होगी मुलाकात-
इस सप्ताह जातकों की मुलाकात समाज के कुछ प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है. यह मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ सकती है. जातकों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए. ये संपर्क जातकों के लिए फायदेमंद साबित होंगे. इन मुलाकातों से फैमिली और जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समाज में बेहतर पहचान बनेगी.
सेहत को लेकर रहें सतर्क-
जातकों को इस हफ्ते सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूर है. सेहतमंद रहने के लिए जातकों को योग और एक्सरसाइज पर फोकस करना होगा. इसकी वजह से जातकों के जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे. नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर मिल रहे अनुकूल समय का सही तरीके से लाभ उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
करियर में मान-समान बढ़ेगा-
करियर में व्यक्तिगत मान-सम्मान के लिहाज ये हफ्ता काफी बेहतर रहने वाला है. जातकों को इस हफ्ते कई ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिसके वो हकदार हैं. लेकिन काफी समय से उनको ये मौके नहीं मिले हैं. जातकों को इस हफ्ते अपने लक्ष्य को गंभीरता से लेना होगा.
ये भी पढ़ें: