Advertisement

Weekly Horoscope Capricorn 3-9 August 2026: ऑफिस में मिलेगी तारीफ, फैमिली के साथ बिताएंगे समय

Weekly Horoscope Capricorn 3 August to 9 August 2026: मकर राशि के जातकों को ऑफिस में तारीफ मिलेगी. इस हफ्ते सेहत भी अच्छी रहेगी. लेकिन योग और एक्सरसाइज पर फोकस करना होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस हफ्ते आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी.

Weekly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. जातकों को एक्सरसाइज और योग पर ध्यान देना होगा. जातकों की पार्टनर उनको आर्थिक तंगी से बाहर निकाल सकता है. जातक इस हफ्ते अपना घर बदलने का प्लान बना सकते हैं. फैमिली के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे. जातक ऑफिस में अपने काम को पूरा करेंगे. मकर राशि के छात्रों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा है. कोई गुड न्यूज मिल सकती है. जातकों को सलाह दी जाती है कि खाली समय में किताबें पढ़ते रहें.

एक्सरसाइज पर करना होगा फोकस-
मकर राशि के जातकों की सेहत इस हफ्ते बेहतर रहेगी. लेकिन जातकों को अपनी दिनचर्या को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है. जातकों को एक्सरसाइज और योग करना होगा. अगर जातक रोजाना 30 मिनट तक टहलते हैं तो वो शारीरिक और मानसिक तौर पर अधिक फिट रहेंगे. अनुशासित जीवनशैली से जातकों को फायदा होगा.

आर्थिक मामलों में पॉजिटिव संकेत-
जातकों के लिए ये हफ्ता आर्थिक लिहाज से पॉजिटिव रहेगा. जातक अपनी मेहनत और ईमानदारी से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे. जिसका फायदा उनको आर्थिक तौर पर होगा. इस दौरान आय में बढ़ोतरी हो सकती है या आय प्राप्ति का कोई दूसरा साधन बन सकता है. अगर जातकों को किसी तरह की कोई वित्तीय दिक्कत आती है तो जीवनसाथी उससे दिक्कत से निपटने में मदद करेगा.

घर बदल सकते हैं जातक-
इस हफ्ते जातकों के जीवन में स्थान परिवर्तन का योग है. जातक की फैमिली का कोई सदस्य स्थान परिवर्तन कर सकता है या जातक खुद अपना घर बदलने की योजना बना सकते हैं. जातकों को इस हफ्ते फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और इसके साथ भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का मौका भी मिलेगा. इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी.

ऑफिस में मिलेगी तारीफ-
जातकों के लिए करियर के लिहाज से ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा. जातकों के काम काम की तारीफ होगी. सीनियर जातकों के काम से प्रभावित होंगे और उनकी तारीफ करेंगे. ऑफिस में रुके हुए काम पूरे होंगे. जातकों के काम से दूसरे सहयोगी भी प्रेरणा लेंगे. इस समय जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पेशेवर छवि मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement