Weekly Horoscope Capricorn 6-12 July 2026: आय में बढ़ोतरी के संकेत, लेकिन बढ़ सकता है खर्च, करियर में रहें सतर्क

Weekly Horoscope Capricorn 6 July to 12 July 2026: मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लेकिन जब आय बढ़ेगी तो खर्च भी बढ़ने लगा. लेकिन जातकों कोस सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. करियर में जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

Weekly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को मानसिक शांति के लिए तनाव से दूर रहने का तरीका खोजना पड़ेगा. इस हफ्ते आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा. इस हफ्ते उन चीजों पर खर्च कर पाएंगे, जिसपर पहले नहीं कर पाते थे. फैमिली के कुछ युवा सदस्य आपसे प्रेरणा लेंगे. जिससे आपकी पॉजिटिव छवि बनेगी. इस हफ्ते आपकी रणनीति और योजना व्यर्थ लगेगी.

मानसिक शांति जरूरी-
इस हफ्ते जातक के लिए मानसिक शांति बहुत जरूरी है. इसलिए जातकों को तनाव दूर करने का तरीका खोजना होगा. इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप हफ्तेभर ऊर्जावान बने रहेंगे. नियमित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी.

आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी राहत-
इस हफ्ते आर्थिक मोर्चे में बड़ी राहत मिल सकती है. जातकों का वित्तीय पक्ष मजबूत होने के संकेत हैं. पिछले कुछ समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी और आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे. लेकिन जातकों को संभलकर रहना होगा, जैसे ही आय में बढ़ोतरी होगी, कई तरह के खर्च भी सामने आ जाएंगे. जातकों को सोच-समझकर और बजट बनाकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है. अगर जातक लापरवाही बरतेंगे तो भविष्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

फैमिली में रहेगी खुशहाली-
इस हफ्ते जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. पूरे सप्ताह घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे. इससे जातक को मानसिक शांति मिलेगी. फैमिली के सदस्य जातक के व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. इसकी वजह से जातक की तारीफ होगी. जातकों को फैमिली में सम्मान बढ़ेगा.

करियर के लिए कुछ खास नहीं-
ऑफिस के हालात जातकों के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे. इस सप्ताह आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी बनाई गई योजनाएं और रणनीतियां अपेक्षित परिणाम नहीं दे रही हैं. कई बार मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगेगी, जिससे मन में निराशा आ सकती है. लेकिन जातकों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. जातकों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!

RECOMMENDED