Advertisement

Weekly Horoscope Capricorn 7-13 September 2026: करियर में होगा लाभ, बढ़ सकती है सैलरी, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope Capricorn 7 September to 13 September 2026: मकर राशि के जातकों को करियर में लाभ हो सकता है. लेकिन उनकी योजनाओं को ऑफिस में लागू नहीं किया जाएगा. इस हफ्ते आय में बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे.

Weekly Horoscope Capricorn
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है. जिसकी वजह से जातकों को क्रोध आ सकता है. जातकों की सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है. फैमिली के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. छात्रों को शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे.

दबाव महसूस करेंगे जातक-
जातकों को घर और ऑफिस में अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है. जिसकी वजह से जातक गुस्से में आ सकते हैं. जातक छोटी-छोटी बातों पर दूसरों से उलझ सकते हैं. जिसका असर आपकी सामाजिक छवि पर पड़ेगा. जातकों को इससे तनाव भी हो सकता है. जातकों को इस हफ्ते धैर्य से काम करने की सलाह दी जाती है.

आय बढ़ोतरी के साथ बढ़ेगा खर्च-
इस हफ्ते जातकों को आर्थिक क्षेत्र में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा. जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. सैलरी भी बढ़ने की संभावना है. लेकिन जातकों को सतर्क रहना होगा. जातकों की आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा. जातकों को योजना के तहत काम करना होगा.

देर से घर पहुंचने की आदत से हो सकती है दिक्कत-
जातकों की देर से घर पहुंचने की आदत की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह से फैमिली के सदस्य नाराज हो सकते हैं और घर में विवाद की स्थिति बन सकती है. फैमिली के सदस्य आपकी दिनचर्या में बदलाव करने की सोच सकते हैं. जातकों को इस हफ्ते फैमिली के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय गुस्से पर काबू रखना होगा. 

करियर में हो सकता है लाभ-
इस हफ्ते करियर में बड़ा लाभ हो सकता है. जातकों को कई मौके मिलेंगे. जातकों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. लेकिन ऑफिस में आपकी योजना लागू नहीं होगी. इसकी वजह से जातकों की अंदर बेचैनी बढ़ सकती है. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं, इंतजार करें. अच्छे दिन जरूर आएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement