Meen Saptahik Rashifal 15-21 May 2023: स्वास्थ्य के साथ खर्च का रखें ध्यान, कार्यक्षेत्र में मिल सकती है पदोन्नति

मीन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह पैसों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हो सकते हैं इसलिए अपने खर्चों पर विशेष ध्यान रखें. आप पिछले लंबित कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, वेतन वृद्धि और उच्च पद मिलने की प्रबल संभावना है. जानिए पूरे सप्ताह का हाल.

Meen saptahik rashifal 15 to 21 May 2023
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST
  • लंबित कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे
  • प्रतिदिन 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें

इस सप्ताह आपको हर तरह की यात्रा से बचना चाहिए, अन्यथा आप थकान और तनाव महसूस करेंगे. इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा.

खर्च का ध्यान रखें

इस सप्ताह आप पैसों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हो सकते हैं. इसके लिए यदि आपको अपने किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो तो उनसे भी आर्थिक सहयोग लेना चाहिए.

अपने स्वभाव पर ध्यान दें

इस सप्ताह आप स्वयं से नाराज़ रहेंगे, क्योंकि आपको लगेगा कि परिवार के हस्तक्षेप के कारण आप अपनी शर्तों पर अपना जीवन नहीं बिता पा रहे हैं. ऐसे में घर के सदस्यों के प्रति आपका स्वभाव भी थोड़ा रूखा रहेगा.

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी

इस सप्ताह आप अपने पिछले लंबित कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे, जिससे इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, वेतन वृद्धि और उच्च पद मिलने की प्रबल संभावना है. इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय सामान्य से बेहतर रहेगा.

शुभ समाचार प्राप्त होगा

इस सप्ताह किसी करीबी मित्र के माध्यम से आपको अपनी इच्छा के अनुसार किसी विदेशी विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने का शुभ समाचार प्राप्त होगा. हालांकि इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कड़ी मेहनत से असंभव को संभव किया जा सकता है. इसलिए अपने प्रयासों को सही दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहें. प्रतिदिन 21 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.

Read more!

RECOMMENDED