मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह पुराने शरीर के दर्द से राहत मिलेगी. अगर आप पैर दर्द, मोच, जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो आपको राहत मिलने की संभावना है. खासकर यह सप्ताह उन जातकों के लिए खास रहेगा जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है. हालांकि, इस सप्ताह आप अपने घर की मरम्मत पर काफी धन खर्च करने वाले हैं. अगर आपने सोच समझकर ऐसा नहीं किया तो आपका बजट बिगड़ सकता है. ये खर्चे आपके भविष्य में आर्थिक संकट का मुख्य कारण बनकर उभर सकते हैं.
दोस्त से हो सकती है लड़ाई
इस सप्ताह कोई करीबी दोस्त या परिवार का सदस्य आपके साथ अजीब व्यवहार कर सकता है. जिससे आपको काफी बेचैनी महसूस हो सकती है. साथ ही इन्हें समझने में आपका काफी समय और ऊर्जा बर्बाद हो सकती है. हालांकि, काम के समय आपको अच्छा महसूस होगा. कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आप वाहवाही बटोर सकते हैं. लोग आपको पसंद करना शुरू कर सकते हैं. इतनी ही नहीं बल्कि इससे आपके शत्रु भी आपके मित्र बन जाएंगे.
मेहनत का फल मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए काम के लिहाज से भी 12 दिसंबर से 18 दिसंबर का समय काफी बाहतर रहने वाला है. साथ ही आपको कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलेगी और इसकी दूसरों से काफी तारीफ भी होगी. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि सभी पलों का भरपूर आनंद उठाएं. वहीं जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उन्हें भी इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, इसके लिए जो भी जरूरी दस्तावेज होंगे उन्हें पूरा रखें. जिस कॉलेज या स्कूल में आप दाखिला लेने की कोशिश कर रहे हैं, उसके बारे में सभी जानकारी हासिल रखें.