Aries Weekly Horoscope 12-18 June 2023: सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के परिवार में हो सकता है विवाद, पहले ही कर लें ये उपाय

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशि के जातकों के परिवार में इस हफ्ते विवाद हो सकता है. साथ ही आपको कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

मेष साप्ताहिक राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST
  • उधारी न करें 
  • परिवार में विवाद हो सकता है 

मेष राशि के जातकों के लिए 12 जून से 18 जून तक का सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस दौरान आपको आपको अपनी जुबान पर काबू रखना होगा. आप इस सप्ताह अच्छे निर्णय लेने वाले हैं. इतना ही नहीं बल्कि भाग्य भी आपका साथ देने वाला है और आपको सफलता भी मिलने वाली है. हालांकि, आपको पेट से जुड़ी कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इसमें जो लोग  एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान हैं उन्हें थोड़ा और ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है. 

उधारी न करें 

अगर आपको मौसम बदलते ही सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी हो जाती है तब भी आपको बचाव करने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह आपको अपने रिश्तेदारों की मदद करने की जरूरत पड़ सकती है. बस ध्यान रखें कि उधारी न दें और न लें. खासकर उन लोगों को बिल्कुल नहीं देना चाहिए जो पैसों का लेनदेन सही नहीं करते हैं. ऐसे में आपका पैसा अटक सकता है. 

परिवार में विवाद हो सकता है 

सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे. नहीं तो ये आप पर भारी पड़ सकता है. परिवार वालों के साथ जितना हो सके टाइम बिताएं. लेकिन अपने गुस्से को थोड़ा शांत रखें, इससे परिवार में विवाद हो सकता है. धैर्य रखने से आपका पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा. 
इस सप्ताह अगर आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल रहा है तो उसे जरूर सीखें. इसके लिए आप किसी की मदद जरूर लें. 

उपाय के रूप में आप मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं और पूरे सप्ताह हनुमान जी की पूजा करें. 

 

Read more!

RECOMMENDED