मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है. पुरानी चल रही किसी बीमारी से ठीक होने की वजह से आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकेंगे. साथ ही इस दौरान आपका साहस और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. इसकी वजह से आप अगर किसी निर्णय की वजह से परेशान चल रहे थे उसे आप ले पाएंगे.
भाग्य लेकर आएगा ये सप्ताह
ये सप्ताह आपके लिए भाग्य लेकर आने वाला है. इसकी मदद से आपको काफी आर्थिक फायदा होने वाला है. क्योंकि आप सामान्य से कई गुना ज्यादा पैसे कमाते दिखाई देंगे. ये देखकर ऐसा प्रतीत होगा कि, मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है. पिछले कोई भी कर्ज भी आपका माफ हो जाएगा. साथ ही अगर अपने पिछले कुछ समय से किसी से उधार ले रखा है तो उसे भी आप आसानी से चुका सकेंगे.
मां की बीमारी होगी ठीक
आपकी माता जी जो पिछले कई सप्ताह से परेशान चल रही थीं, उनकी भी परेशानी सुलझ जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि उनकी पुरानी व गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी ठीक हो जाएगी. खुशी का माहौल देखकर आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. या फिर आप किसी पिकनिक पर जा सकते हैं.
सेहत का रखें ध्यान
इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों की सेहत को लेकर थोड़ा सजक रहना होगा. इसके लिए जरूरी होगा कि आप अपने परिवार को ज्यादा समय दें. इसके अलावा, आपको अपने करियर को लेकर रणनीति और योजना अच्छी तरह से बनाने की जरूरत है. इससे आप खुद को प्रोत्साहित कर सकेंगे. हालांकि, आपकी मेहनत आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगी.
उपाय के रूप में आप हर दिन 108 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप कर सकते हैं.