Advertisement

Gemini Weekly Horoscope 10-16 August 2026: मिथुन राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता 

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इस सप्ताह करियर में नया मौका मिलेगा. व्यापार और नौकरी तक में सफलता मिलेगी. यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल. 

Gemini Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

मिथुन  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (10-16 अगस्त 2026) मिला-जुला रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को अपनी क्षमता से अधिक किसी से वादा करने से बचना होगा. कई बार दूसरों को खुश करने के लिए आप ऐसा वादा कर बैठते हैं, जिसे पूरा करना बाद में मुश्किल हो जाता है. इससे आपकी विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में वही जिम्मेदारी लें, जिसे निर्धारित समय में पूरा करने की क्षमता रखते हों.

नौकरी और कारोबार में रहें सतर्क 
इस सप्ताह नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने का योग है फिर भी आपको सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं और रणनीतियों में कोई सहकर्मी अड़ंगा डाल सकता है. ऐसे में अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी महत्वपूर्ण काम से जुड़ी जानकारी हर किसी से साझा न करें. व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभदायक रह सकता है. व्यावसायिक यात्राओं से भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. इस सप्ताह आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं और पुराना फंसा हुआ धन वापस आने की संभावना है. हालांकि इस दौरान अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा. नए वाहन की खरीदारी के योग भी बन सकते हैं.

विद्यार्थी मन लगाकर करें पढ़ाई 
मिथुन राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह नई ऊर्जा लेकर आ सकता है. कई छात्र दोस्तों या करीबियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. हालांकि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करना बेहतर रहेगा. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं. कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सामाजिक कार्य और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल सकता है.

स्वास्थ्य के लिए खान-पान का रखें ध्यान
स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहने की संभावना है, लेकिन मौसम और खान-पान को लेकर लापरवाही न करें. ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जातक भोजन में गर्म तासीर वाली चीजें और मेवों को शामिल कर सकते हैं. अत्यधिक धूल भरी जगहों पर जाने से बचें और जहां तक संभव हो घर का बना भोजन ही करें. पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या आपको तरोताजा रखने में मदद करेगी.

परिवार और प्रेम जीवन रहेगा सुखद
परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है. भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी. विवाहित जातकों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा और कुछ लोगों के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं.

शुभ अंक: 5 और 9
शुभ रंग: मेरून और सिल्वर
शुभ तारीख: 10 और 15 अगस्त

उपाय
1. बुधवार को सफेद वस्त्र धारण करें. 
2. गरीब बच्चों को हरी सब्जियां या शैक्षणिक सामग्री दान करें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement