Advertisement

Gemini Weekly Horoscope 12-18 October 2026: करियर में तरक्की... कारोबार में लाभ...  प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार, जानें मिथुन राशि वालों के लिए 12 से 18 अक्टूबर तक का दिन कैसा रहेगा?

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए  12 से 18 अक्टूबर 2026 तक का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह करियर में तरक्की मिलने के योग हैं. कारोबार में लाभ मिलेगा. मिथुन राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके जीवन में प्यार और बढ़ेगा.  

Gemini Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

Saptahik Mithun Rashifal 12 to 18 October 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक का दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान करियर में बेहतर प्रदर्शन, कारोबार में लक्ष्य हासिल करने और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ने के योग बन रहे हैं. हालांकि, कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से आपको मानसिक तनाव हो सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना और काम व आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा. आइए जानते हैं मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में कैसा रहने वाला है?

पुरानी बीमारी से मिल सकती है राहत
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दसवें भाव में होने से इस सप्ताह आपको काम और आराम के बीच संतुलन बनाना होगा. यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. मानसिक शांति बनाए रखने और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार करें. खानपान पर ध्यान देना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा. काम के दबाव में पर्याप्त आराम करना न भूलें.

नौकरी में प्रमोशन के बन रहे योग, कारोबार में मिलेगा लाभ
करियर के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रह सकता है. नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सहयोग मिल सकता है और प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से लोग प्रभावित होंगे. कारोबार से जुड़े जातक अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे करने में सफल हो सकते हैं. हालांकि, चंद्र राशि के अनुसार केतु के तीसरे भाव में होने से कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं, जिससे आपका मनोबल प्रभावित हो सकता है. ऐसे में प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने पर ध्यान दें. विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और युवाओं को अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के अवसर मिल सकते हैं.

यात्रा से हो सकता है फायदा
इस सप्ताह आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा से दिनचर्या में बदलाव आएगा, लेकिन थकान और तनाव भी महसूस हो सकता है. हालांकि, प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने और आर्थिक लाभ होने से आपकी खुशी बढ़ सकती है. धन के मामले में सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्चों से बचें.

रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बिताने का अवसर मिलेगा. आपसी तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. सिंगल जातकों के जीवन में नया प्रेम संबंध शुरू होने की संभावना भी है. इस सप्ताह परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.

उपाय
1.
प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें.
2. रोज ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग: सफेद और पीला

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement