Advertisement

Gemini Weekly Horoscope 5-11 October 2026: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह मिल सकते हैं करियर में तरक्की के मौके, प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ सकता है तनाव, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mithun Saptahik Rashifal 5-11 October 2026: मिथुन राशि वालों को यह सप्ताह मिश्रित लभादायक रहेगा. ईमानदारी से कार्य करने पर नौकरी में तरक्की और कारोबार में लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में सावधान रहें. 

Gemini Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

Saptahik Mithun Rashifal 5 October to 11 October 2026: मिथुन राशि वालों के लिए 5 से 11 अक्टूबर 2026 का सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस दौरान एक ओर करियर और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर निजी जीवन और यात्रा को लेकर सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की स्थिति आपको पुराने नुकसान से उबरने और अपनी स्थिति को दोबारा मजबूत करने का अवसर दे सकती है.

यात्रा में बरतें खास सावधानी
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. अगर यात्रा बहुत जरूरी न हो तो उसे टालना बेहतर रहेगा. खासकर रात के समय लंबी या अनावश्यक यात्रा से बचें. लापरवाही की स्थिति में शारीरिक परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें.

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दसवें भाव में स्थित होने से इस सप्ताह आपके आर्थिक फैसलों में सुधार देखने को मिल सकता है. सही योजना और सोच-समझकर किए गए फैसले आपको पुराने आर्थिक नुकसान से बाहर निकलने में मदद करेंगे. धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी और आर्थिक स्थिति दोबारा पटरी पर लौट सकती है.

करियर में मेहनत का मिलेगा फल
करियर के लिहाज से सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण या पदोन्नति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. कारोबार करने वाले जातकों को मेहनत का लाभ मिलेगा और आर्थिक फायदा होने के योग हैं. चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के दूसरे भाव में होने से करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं. व्यावसायिक शिक्षा, एमबीए और होटल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.

परिवार में बढ़ेगा सम्मान
इस सप्ताह माता-पिता आपके किसी काम से प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं. इससे परिवार का माहौल शांत रहेगा और आपको घर में वह सम्मान मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे. माता-पिता, बुजुर्गों या ससुराल पक्ष की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. संपत्ति से जुड़े विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश करें.

प्रेम जीवन में संभलकर बात करें
प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी होने की आशंका है. इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य रखें और गुस्से में कोई फैसला न लें. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए छोटी बातों को ज्यादा तूल देने से बचना बेहतर होगा.

विद्यार्थियों को करनी होगी ज्यादा मेहनत
हॉस्टल या बोर्डिंग स्कूल में रहने वाले छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा. नियमित मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे. विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को सप्ताह के मध्य के बाद किसी करीबी रिश्तेदार के माध्यम से विदेशी कॉलेज या स्कूल में दाखिले से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

उपाय

  • मां दुर्गा की हर दिन आराधना करें
  • हरे पत्तों वाला छोटा पौधा कमरे या काम की मेज पर रखें.
  • शुभ दिन: शुक्रवार और शनिवार
  • शुभ तारीख: 9 और 10 अक्टूबर
  • शुभ रंग: हरा और नीला

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement