Gemini Weekly Horoscope 6-12 April 2026: आय में होगी वृद्धि... करियर में मेहनत का मिलेगा फल, मिथुन राशि वाले यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों के आय में इस सप्ताह वृद्धि होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. ऐसे में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.  करियर में मेहनत फल मिलेगा. प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकता है. 

Gemini Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (6-12 अप्रैल 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. कोई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. ऐसे में आप अपने हर प्रकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें. ऐसा करके ही आप अपने धन को संचित करने में कामयाब हो पाएंगे. 

सेहत का रखें ध्यान 
चंद्र राशि के हिसाब से बृहस्पति के पहले भाव में होने के कारण इस सप्ताह मानसिक तौर पर आप खुद को स्थिर महसूस नहीं करेंगे. आपको इस बात का सबसे अधिक ध्यान रखने की जरूरत होगी कि दूसरों के सामने बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें और दूसरों से अच्छा बर्ताव करें. अन्यथा तनाव मिलने के साथ-साथ आपकी छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है. इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें. बाहर का तेल-मसाला वाला खाना खाने से बचें. हर दिन योग और व्यायाम करें. 

कुछ वक्त घर के बच्चों के संग जरूर गुजारें 
घर की जरूरतों को देखते हुए इस सप्ताह आप बिना सही योजना बनाए अपने जीवनसाथी के साथ घर के लिए कई कीमती सामान की खरीदारी करते हुए धन खर्च कर सकते हैं. इससे भविष्य में आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं. इसके साथ ही आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी.

इस सप्ताह आपको ये बात समझने की जरूरत होगी कि आपको अपना कुछ वक्त घर के बच्चों के संग गुजारना चाहिए. चाहे फिर इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े, क्योंकि ऐसा करके ही आप उनके मन में चल रही बातों को समझने और उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल होंगे. इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकता है. 
 
करियर में उन्नति और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी
इस सप्ताह शनि के चंद्र राशि के दसवें भाव में होने की वजह से इस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में चीजें पहले से बेहतरी की ओर बढ़ती प्रतीत होंगी. ऐसे में अपनी इस कामयाबी के पीछे जिन छोटे-मोटे लोगों और कर्मियों की मेहनत शामिल है, उन्हें इस समय आपको स्वंय आगे बढ़कर, दुआ-सलाम करने की जरूरत होगी, क्योंकि इससे उनके साथ-साथ आपको भी इस समय, सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकेगा.

काम के मामले में इस हफ्ते एक्टिविटी ज्यादा रहेगी. इस सप्ताह जब आप एक ही चीज पर फोकस करेंगे तो काम सही से पूरा हो जाएगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा. इस सप्ताह करियर में उन्नति और व्यवसाय में तरक्की मिलने के योग हैं. इस सप्ताह आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार ही अच्छे व सफल फलों की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई देती है. इसलिए शुरुआत से ही मेहनत के लिए तैयार रहें और अपने प्रयासों को रफ़्तार देते हुए अपना मन अपनी शिक्षा के प्रति ही केंद्रित रखें.

उपाय
1. हर दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें.
2. अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से लिखें. अत्यधिक सोचने और भटकाव से बचें.

 

Read more!

RECOMMENDED