कन्या राशि के जातकों को अगस्त 2026 के महीने में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिसका परिणाम मिला-जुला रहने वाले हैं. इस दौरान सावन का पवित्र महीना भी रहेगा, इसलिए भगवान शिव की आराधना आपके जीवन की कई परेशानियों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. महीने की शुरुआत में कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे होंगे, जबकि कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत पड़ेगी. अगर आप बिना जल्दबाजी के आगे बढ़ेंगे तो महीने के अंत तक अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं.
करियर और नौकरी में मिल सकते हैं नए मौके
अगस्त में नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर सहकर्मियों से बहस करने से बचें. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.
आर्थिक मामलों में रखें संतुलन
इस महीने आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ने के संकेत हैं. घर, परिवार या किसी जरूरी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है. अगर आप बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. उधार लेने और देने दोनों में सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन में बढ़ेगा अपनापन
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए खत्म किया जा सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. हालांकि किसी भी बात पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें.
सेहत को लेकर न करें लापरवाही
इस महीने काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है. खान-पान और नींद का विशेष ध्यान रखें. बाहर का तला-भुना भोजन कम करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. योग और सुबह की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगी.
सावन में करें भगवान शिव की आराधना
अगस्त में पड़ रहे सावन के सोमवार कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ माने जा सकते हैं. इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. रोजाना 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करने से मन को शांति मिलेगी और रुके हुए कार्यों में गति आने की मान्यता है. अगर संभव हो तो किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र, चावल या दूध का दान करें. धार्मिक मान्यता है कि सावन में किए गए ये उपाय भगवान भोलेनाथ की कृपा दिलाने में सहायक होते हैं.
ये भी पढ़ें