Advertisement

October 2026 Travel Horoscope: अक्टूबर 2026 में इन राशियों के लिए बड़ा अवसर, विदेश जा सकते हैं ये 5 जातक

ग्रह-नक्षत्रों की चाल में होने वाले बदलाव का असर सीधे जीवन के हर पहलू पर पड़ता है. ग्रहों के चाल में बदलाव के कारण 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार जातकों के लिए विदेश यात्रा ,से जुड़े योग बन रहे हैं. अब वह चाहे पढ़ाई, नौकरी और कारोबार से जुड़ा हो.

अक्टूबर राशिफल 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर अक्टूबर महीने में कई राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं. नौकरी, पढ़ाई, कारोबार या किसी दूसरे काम के सिलसिले में विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है. खासकर लंबे समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहे जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति नए अवसर लेकर आ सकती है.

इस महीने राहु कुंभ राशि में रहेगा, जबकि देवगुरु बृहस्पति महीने के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिषीय गणना में राहु को विदेश और दूर स्थानों से जुड़े मामलों से जोड़ा जाता है, वहीं गुरु शिक्षा, करियर और नए अवसरों का कारक माना जाता है. ऐसे में कुछ राशियों के जातकों के लिए अक्टूबर में विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है. नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के सिलसिले में लंबे समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर में विदेश से जुड़ा कोई अच्छा मौका सामने आ सकता है. नौकरी या करियर के सिलसिले में बाहर जाने की कोशिश कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. कुछ जातकों को विदेश में काम करने या किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ने की उम्मीद है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना नए संपर्क और अवसर लेकर आ सकता है. विदेश में पढ़ाई या नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को इससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. इस दौरान विदेश से किसी व्यक्ति या संस्था के साथ संपर्क बन सकता है, जिससे आगे चलकर बाहर जाने का रास्ता खुल सकता है. जो लोग पहले से कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी अक्टूबर में विदेश जाने के योग बन सकते हैं. नौकरी करने वालों को किसी दूसरे देश में काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है. वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को विदेश से जुड़े काम या नए संपर्क मिलने की संभावना है. अगर किसी जरूरी प्रक्रिया या कागजी काम की वजह से मामला रुका हुआ है तो उसमें भी आगे बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर करियर के लिहाज से कई नए रास्ते खोल सकता है. विदेश जाने की योजना बना रहे जातकों को कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है. नौकरी बदलने या नई जगह काम शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कुछ लोगों को विदेश से जुड़ा ऐसा मौका मिल सकता है, जिसके बारे में उन्होंने पहले से योजना बना रखी थी.

धनु राशि
धनु राशि को विदेश यात्रा के मामले में अक्टूबर में फायदा मिल सकता है. पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के कारण विदेश जाने का मौका बन सकता है. जो जातक काफी समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए इस महीने कोई सकारात्मक खबर सामने आ सकती है. कुछ लोगों के लिए विदेश से जुड़ा काम करियर में आगे बढ़ने का जरिया भी बन सकता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement