Pisces Weekly Horoscope 28 September-4 October 2026: ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर देखने को मिलता है. इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहने वाला है, तो वहीं आर्थिक स्थिति और रिश्तों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने हुनर का पूरा फायदा उठाने में परेशानी आ सकती है. वहीं छात्रों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी चीजों को संभालकर रखने की सलाह दी गई है.
सेहत में होगा सुधार, बढ़ेगी ऊर्जा
चंद्र राशि से पांचवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है. पुरानी थकान और कमजोरी से राहत मिलने के साथ आपकी ऊर्जा वापस लौटेगी. बेहतर स्वास्थ्य का असर आपकी दिनचर्या पर भी दिखाई देगा. इस दौरान आप खेलकूद और आउटडोर एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. शारीरिक गतिविधियों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है.
पैसों को लेकर पार्टनर से हो सकता है विवाद
चंद्र राशि से पहले भाव में शनि की स्थिति के कारण इस सप्ताह आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पैसों को लेकर जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ बड़ा विवाद होने की आशंका है. खर्चों को लेकर पार्टनर आपको समझाइश दे सकता है. ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ समय के लिए असहाय महसूस हो सकता है. बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
परिवार में छोटी बातों को तूल देने से बचें
पारिवारिक मोर्चे पर इस सप्ताह छोटी-मोटी परेशानियां सामने आती रहेंगी. घर का माहौल खराब न हो, इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा. परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. आपकी एक छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है.
करियर और पढ़ाई में बरतें सावधानी
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिल पाएगा. इसके चलते करियर में आगे बढ़ने में कुछ रुकावट महसूस हो सकती है. वहीं छात्रों को अपनी किताबें, नोट्स और कोर्स से जुड़ी जरूरी चीजें सुरक्षित जगह पर रखनी चाहिए. जल्दबाजी में सामान कहीं रखकर भूलने की वजह से बाद में उसे ढूंढने में परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: