धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिला-जुला रहने वाला है. अगर जातक सतर्कता और समझदारी से फैसले लेते हैं तो नतीजे पॉजिटिव हो सकते हैं. महीने के पहले हिस्से में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. हालांकि दूसरे हिस्से में स्थिति थोड़ी अच्छी होगी. करियर के लिहाज से ये महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जबकि आर्थिक लिहाज से स्थिति अच्छी रहेगी. लेकिन बचत करने में परेशानी हो सकती है.
करियर में चुनौती-
धनु राशि के जातकों के लिए ये महीना करियर के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. करियर में जोखिम नहीं लेने की सलाह दी जाती है. अगर ऐसा करते हैं तो नुकसान हो सकता है. कारोबार करने वाले जातकों को नए काम में निवेश से बचना होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो बड़ा नुकसान हो सकता है. जातकों को महिला कर्मचारियों से विवाद से दूर रहना होगा.
आर्थिक स्थिति रहेगी ठीक-
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से ये महीना ठीक-ठाक रहने वाला है. महीने के पहले हाफ में अच्छी-खासी कमाई हो सकती है. हालांकि दूसरे हाफ में थोड़ी कम कमाई के संकेत हैं. लेकिन जातकों को बचत करने में दिक्कत आएगी. खर्च बढ़ सकता है. जातकों को गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा.
सेहत को लेकर न करें लापरवाही-
इस महीने जातकों की सेहत ठीक-ठाक रहेगी. हालांकि जातकों को सेहत को लेकर लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है. सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं. हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा. संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है.
प्रेम में बरतें सावधानी-
प्रेम संबंधों में इस महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. महीने के पहले हिस्से में रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लेकिन दूसरे हिस्से में थोड़ी कहासुनी हो सकती है. अगर जातक विवाद बढ़ाएंगे तो दिक्कत हो सकती है. शादीशुदा जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन छोटी बातों को बढ़ने से रोकना जरूरी होगा.
अप्रैल महीने का उपाय-
धनु राशि के जातकों को भविष्य बेहतर करने के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जातकों को बरगद के पेड़ की जड़ में मीठा दूध चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही छोटी कन्याओं का पूजन करना चाहिए. जातकों को जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए. अगर जातक ऐसा करते हैं तो समय उनके अनुकूल हो सकता है.
ये भी पढ़ें: