धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिला-जुला रहेगा. इस महीने जातकों को मेहनत और समझदारी से कदम उठाना होगा. इसके साथ ही धैर्य भी रखना जरूरी है. करियर के लिहाज से ये महीना अनुकूल रहेगा. जबकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
कैसा रहेगा करियर?
करियर के लिहाज से फरवरी का महीना काफी अनुकूल रहने वाला है. नौकरी करने वाले जातकों को सहयोगियों के साथ व्यवहार में सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि कुछ सहकर्मी विरोधी भूमिका निभा सकते हैं. जातकों को मेहनत का फल देरी से मिलेगा, लेकिन जरूर मिलेगा. महीने के उत्तरार्ध में काम के प्रति आक्रामकता बढ़ेगी, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है. कारोबारियों के लिए समय बेहतर है. जोखिम लेकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है.
कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष?
आर्थिक दृष्टि से महीने का पहला हिस्सा अधिक अनुकूल रहने की संभावना है. जबकि दूसरे हिस्से में धन संचय के योग बनेंगे. परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है और संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है. महीने के उत्तरार्ध में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. शेयर बाजार या निवेश से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी.
अच्छी रहेगी सेहत-
स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़े रोग के संकेत नहीं हैं, लेकिन छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. महीने की शुरुआत में आंखों, दांतों, मुंह या जीभ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. बाद में गले में खराश, आवाज संबंधी समस्या या कंधों में दर्द संभव है. लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें.
कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?
प्रेम संबंधों के लिए महीना अनुकूल है. प्रेमी युगल एक-दूसरे के करीब आएंगे और रिश्ते में परिपक्वता बढ़ेगी. हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले विवाद का कारण बन सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की वाणी में कठोरता आ सकती है. संवाद में संयम और समझदारी जरूरी होगी.
संपत्ति खरीदने की हो सकती है चर्चा-
परिवार में शुरू में सामंजस्य बना रहेगा और आय में वृद्धि के योग हैं. संपत्ति खरीदने की चर्चा हो सकती है. महीने के उत्तरार्ध में पारिवारिक बातचीत में कटुता आ सकती है. भाई-बहनों और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा.
फरवरी महीने का उपाय-
फरवरी महीने में धनु राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जातकों को गुरुवार को केले या पीपल का पौधा लगाएं. रोजाना माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं. मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: