धनु राशि के जातकों को मई महीने में करियर में फायदा होगा. जातक करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इस महीने कर्ज लेने के इच्छुक जातकों को आसानी से लोन मिल सकता है. जो जातक कमाई करके बचत करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय काफी अच्छा है. जातकों को सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा. महीने की शुरुआत में जातकों के प्रेम संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, वैसे-वैसे संबंधों में मधुरता आएगी.
करियर में मिल सकती है सफलता-
करियर के लिहाज से यह महीना बेहतर रह सकता है. शुरुआथ में कुछ खास नहीं होगा. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, वैसे-वैसे करियर में पॉजिटिव होगा. जातकों की निर्ण क्षमता मजबूत होगी. इसकी वजह से ऑफिस में सफलता मिल सकती है. इस महीने के आखिरी में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. संपर्कों के जरिए लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये महीना काफी अनुकूल है. कारोबारियों को जोखिम लेने से बचने की सलाह दी जाती है.
ये महीना बचत के लिए अनुकूल नहीं-
आर्थिक लिहाज से ये महीना कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है. अगर बचत करने की सोच रहे है तो ये महीना अनुकूल नहीं है. हालांकि ऋण लेने की कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है. कुछ मिलाकर आय सामान्य रह सकती है. लेकिन बचन करने में मुश्किल आएगी.
सेहत अच्छी रहेगी-
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है. गुरु की अनुकूल स्थिति आपके स्वास्थ्य को सहारा देगी, लेकिन शनि की दृष्टि के कारण खान-पान में लापरवाही से बचना जरूरी होगा. सही दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं.
प्रेम संबंधों में चुनौतियां-
प्रेम और वैवाहिक जीवन में चुनौती आ सकती है. रिश्तों में तनाव संभव है. लेकिन बाद के दिनों में सच्चे प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. हालांकि इस दौरान संयम बनाए रखना जरूरी है. विवाहित जीवन में भी यह महीना सामान्य रहेगा, जहां बड़े विवाद की संभावना कम है, लेकिन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा.
मई महीने का उपाय-
मई महीने में धनु राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जिससे आपका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा. जातकों को बरगद के पेड़ की जड़ों में दूध चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही सूर्य देवता को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। कन्याओं की पूजा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: