Leo 30 March to 5 April horoscope: सिंह राशि वालों के लिए पावरफुल रहेगा सप्ताह, लेकिन 2 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है टेंशन... जानें बचाव के उपाय

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपको नेतृत्व की शक्ति देगा, लेकिन 31 मार्च के बाद आर्थिक फैसलों में सावधानी जरूरी है.

Leo weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

इस हफ्ते सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों का प्रभाव दिलचस्प रूप से बदलता दिखाई दे रहा है. सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के आपके पहले घर में विराजमान होने से हो रही है, जो आत्मविश्वास, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा. वहीं जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा ग्रह गोचर कुछ क्षेत्रों में जीवन को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे पैसों की उलझन, बातचीत और रिश्ते. इस सप्ताह आपको खुद को प्राथमिकता देने की जरूरत है और अपने निर्णय पर भरोसा रखना होगा. फिर भी कुछ गलत लगे तो किसी बड़े या विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें.  

ताकत और आत्मविश्वास में वृद्धि
सप्ताह के शुरूआती दिनों में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, जिससे आपको आत्म-विश्वास मिलेगी. यह समय खुद को सामने लाने का है, नेतृत्व करने और काम में पहल दिखाने का है. वहीं नई जिम्मेदारियां संभालने और दूसरों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में यह हफ्ता सहायक साबित होगा. आप खुद को पहले से भी ज्यादा ऊर्जावान, और निर्णय लेने में दृढ़ पाएंगे.

वित्तीय मामलों में सजगता जरूरी
31 मार्च की रात चंद्रमा कन्या राशि में चले जाने के बाद आपका दूसरी भाव एक्टिव होगा. इससे आपका ध्यान पैसों, आमदनी-बचत पर ज्यादा रहेगा. खर्च अचानक से बढ़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप बिना सोचे-समझे खर्च न करें. इस सप्ताह बजट और बचत दोनों को साथ लेकर ही चलें.

बातचीत और नेटवर्किंग में बढ़त
जहां तक रही मौके की बात तो 3 अप्रैल को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आपकी तीसरा भाव एक्टिव होगा. इसके साथ लोगों से संवाद बढ़ेगा, विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिससे लोगों से जुड़ना आसान रहेगा. स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या सामाजिक मेल-जोल में आपकी बातों का असर लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा. नेटवर्किंग के अवसर मिल सकते हैं और बातचीत के जरिए आप अपने उद्देश्य को आगे ले जा सकते हैं.


मंगल का प्रभाव तनाव डाल सकता है
2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो आपके आठवें भाव को एक्टिव करेगा. जिससे तनाव, छुपी हुई पुरानी भावना और अचानक बदलाव सामने आ सकते हैं. आप कुछ अंदरूनी विचारों से जूझ सकते हैं या कुछ अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर सकते हैं. ऐसे समय में संयम और धैर्य ही सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. थोड़ा संभल कर रहें, नहीं तो रिश्तों पर भी असर डाल सकता है. 

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED